फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Lalu Yadav will set political climate again, meeting in Tarapur and Kusheshwarsthan on Wednesday, by-elections in both the seats

बिहार: फिर सियासी रंग जमाएंगे लालू यादव, बुधवार को तारापुर व कुशेश्वरस्थान में सभा, दोनों सीटों पर हो रहा उपचुनाव

Mon, 25 Oct 2021 04:48 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना 
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना  Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Mon, 25 Oct 2021 04:48 PM IST
सार

लालू यादव बिहार की राजनीति में इसलिए लोकप्रिय हैं कि उनका बोलने का अंदाज जमीनी और तंज भरा होता है। वह बोलते हैं तो जनता से सीधे संवाद के लिए ठेठ अंदाज अपनाते हैं। शब्दों का चयन भी उनका चुटीला व चुभने वाला होता है। 
 

विज्ञापन
Bihar: Lalu Yadav will set political climate again, meeting in Tarapur and Kusheshwarsthan on Wednesday, by-elections in both the seats
लालू प्रसाद यादव - फोटो : ANI

विस्तार

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव एक बार फिर बिहार में सियासी रंग जमाने वाले हैं। वह रविवार को दिल्ली से पटना पहुंच चुके हैं। बुधवार को वह तारापुर व कुशेश्वरस्थान में चुनावी सभाएं करेंगे। इन दोनों सीटों पर उपचुनाव हो रहा है। 

विज्ञापन


यह उपचुनाव बिहार की भावी राजनीति का संकेत देगा और राज्य में सत्तारूढ़ जदयू-भाजपा गठबंधन, राजद व कांग्रेस की ताकत को साबित करेगा। तारापुर व कुशेश्वरस्थान से राजद ने अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। यह देखकर कांग्रेस ने भी इन दोनों सीटों से अपने प्रत्याशी खड़े कर दिए हैं। इससे राज्य में महागठबंधन बिखर गया है। 

विज्ञापन


उपचुनाव में त्रिकोणीय मुकाबला
तारापुर व कुशेश्वरस्थान विधानसभा सीटों के लिए 30 अक्तूबर को मतदान होगा। यहां अब केंद्र व बिहार में सत्तारूढ़ एनडीए, राजद और कांग्रेस के बीच मुकाबला होगा। जाहिर है बुधवार को होने वाली सभाओं में लालू यादव के निशाने पर जदयू व भाजपा के साथ ही कांग्रेस भी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भक्त चरण दास को कहा था 'भकचोन्हर' 
लालू यादव बिहार की राजनीति में इसलिए लोकप्रिय हैं कि उनका बोलने का अंदाज जमीनी और तंज भरा होता है। वह बोलते हैं तो जनता से सीधे संवाद के लिए ठेठ अंदाज अपनाते हैं। शब्दों का चयन भी उनका चुटीला व चुभने वाला होता है। बीते दिनों जब वह लंबे अंतराल के बाद पटना पहुंचे थे तो कांग्रेस के बिहार प्रभारी भक्त चरण दास को 'भकचोन्हर' (बुद्धिहीन) कह दिया था। इसकी तीखी प्रतिक्रिया हुई थी। 


कांग्रेस राजद के संबंध बिगड़े
राजद व कांग्रेस के संबंध अब पहले की तरह नहीं रह गए हैं। कांग्रेस कुशेश्वरस्थान सीट मांग रही थी, लेकिन राजद ने उपचुनाव की दोनों सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए। इससे कांग्रेस खफा हो गई और उसने महागठबंधन छोड़ दिया। अब कांग्रेस भी तारापुर व कुशेश्वर स्थान सीटों पर उपचुनाव लड़ रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed