फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: lalu in demand for convincing

बिहारः चुनावों में लालू यादव की भारी डिमांड, क्यों

Tue, 27 Oct 2015 03:29 PM IST
Updated Tue, 27 Oct 2015 03:29 PM IST
विज्ञापन
Bihar: lalu in demand for convincing

बिहार चुनाव में राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव अचानक से डिमांड में आ गए हैं। जनता दल (यूनाइटेड) के उम्मीदवारों के बीच उनकी डिमांड बढ़ गई है, उम्मीदवार बाकायदा इसके लिए जेडीयू कार्यालय में अर्जी दे रहे हैं, जिसको बाकायदा लालू प्रसाद के पास पहुंचाया जा रहा है ताकि क्षेत्र में उनका कार्यक्रम रखा जा सके।

विज्ञापन


लालू प्रसाद की सभाओं का कार्यक्रम देख रहे राजद महासचिव चितरंजन गगन बताते हैं, “सभी पार्टियों से रोजाना उम्मीदवारों की अर्जी आ रही है, वो कहते हैं कि लालू जी कुछ बोले चाहें ना बोले, बस हैलिकॉप्टर से उतरकर हाथ हिला दें, इतना काफ़ी है।”
विज्ञापन


वही राजद नेता मुन्द्रिका यादव बताते हैं, “जैसे जैसे चुनाव बढ़ रहा है लालू जी का क्रेज उम्मीदवारों के बीच भी बढ़ता जा रहा है।” हालांकि जेडीयू प्रदेश महासचिव नवीन आर्य बहुत खुले दिल से नहीं स्वीकारते कि लालू प्रसाद का क्रेज जेडीयू उम्मीदवारों के बीच बढ़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिन में औसतन नौ रैली कर रहे लालू

Bihar: lalu in demand for convincing

वो कहते हैं, “लालू जी हमारे गठबंधन के महान नेता हैं, इसके चलते उनसे प्रचार करवाने के लिए बहुत सारे जेडीयू उम्मीदवार अर्जी भेजते हैं। जिसको हम राजद के पास भेज देते हैं।”

लालू प्रसाद यादव इन दिनों एक दिन में औसतन नौ चुनावी सभाएं कर रहे हैं। उनके प्रचार के स्टाइल के बारे में चितरंजन गगन बताते हैं, “रोजाना सुबह 9 बजे के आसपास लालू जी निकल जाते हैं।

सुबह 10 बजे वो पहली सभा करते हैं और शाम साढ़े चार के आस पास आख़िरी सभा। इसके बाद शाम को वो अगले दिन जिन क्षेत्रों में सभा करनी है वहां का स्थानीय फीडबैक लेते हैं।” लालू प्रसाद यादव की हर सभा औसतन 20 से 25 मिनट की होती है।

सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहते हैं लालू

Bihar: lalu in demand for convincing

वरिष्ठ पत्रकार अरूण श्रीवास्तव कहते हैं, “लालू इन सभाओं में लोगों से सीधे कनेक्ट करते हैं। वो आंकड़ों में बहुत कम उलझते हैं और सीधी बात करते हैं। इसलिए वो सबसे बड़े कम्युनिकेटर हैं।”

दिलचस्प है कि जहां प्रचार में लगे सभी नेता तकनीकी तौर पर अपडेटिड रहते हैं, वहीं लालू प्रसाद यादव फ़ोन नहीं रखते। लेकिन वो औसतन 4 ट्वीट करते हैं। पार्टी के वार रूम की जिम्मेदारी संभाल रहे संजय यादव बताते है, “लालू जी के पास अपना फ़ोन नहीं है।

किसी भी बयान के बारे में उनको जानकारी तुरंत दे दी जाती है जिस पर क्या प्रतिक्रिया देनी है, वो तुरंत बताते हैं। कभी कभार सुबह के वक्त वो इस वार रूम में भी आते हैं।”

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed