फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: know, who won in exit polls

बिहारः जानिए किसे जिता रहे चुनावों के एग्जिट पोल

Sun, 08 Nov 2015 05:44 AM IST
Updated Sun, 08 Nov 2015 05:44 AM IST
विज्ञापन
Bihar: know, who won in exit polls

बिहार विधानसभा चुनावों के लिए मतदान खत्म होने के बाद आए एग्जिट पोल के रुझानों ने परिणामों के प्रति लोगों की जिज्ञासाएं बढ़ा दी हैं। हालांकि विभिन्न न्यूज चैनलों की ओर से जारी किए गए एग्जिट पोल के परिणाम टाई की ओर इशारा करते दिख रहे हैं, लेकिन दोनों दलों के नेता अपनी एकतरफा जीत का दावा करने से भी पीछे नहीं हट रहे।

विज्ञापन


गुरुवार को अंतिम चरण का मतदान खत्म होने के बाद आए शुरूआती छह एग्जिट पोल में से चार जहां महागठबंधन की जीत का इशारा कर रहे थे तो दो एनडीए की जीत का दावा करते दिख रहे थे।
विज्ञापन


एग्जिट पोल आने का ये सिलसिला दो दिन बाद तक जारी रहा, जब एनडीटीवी-हंसा के सर्वे में भाजपा गठबंधन को 120 से 130 सीटों के साथ जीत की ओर जाता बताया गया है। आइए एक बार फिर डालते हैं सभी एग्जिट पोल पर निगाह।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार चैनल महागठबंधन को बता रहे विजेता

Bihar: know, who won in exit polls

न्यूज चैनल एबीपी-निल्सन के सर्वे में भाजपा नेतृत्व वाले राजग को 108 और जेडीयू-राजद के महागठबंधन को बहुमत से ज्यादा 130 सीटें मिलने की संभावना जताई जा रही है।

न्यूज चैनल इंडिया टीवी और सी वोटर के सर्वे में भी भाजपा नेतृत्व वाला एनडीए पिछड़ता दिख रहा है। जिसे 101-121 तक और लालू-नीतीश के महागठबंधन को उससे कहीं आगे 112-132 सीटें मिलने की भविष्यवाणी की गई है। वहीं न्यूज नेशन के सर्वे में राजग को 115-119 के करीब और महागठबंधन को 120-124 सीटें मिलने की उम्‍मीद जताई जा रही है।

इसके अलावा अंग्रेजी न्यूज चैनल न्यज एक्स के सर्वे में लालू नीतीश के महागठबंधन को 130-140 सीटों के साथ पूर्ण बहुमत मिलता दिख रहा है तो भाजपा के एनडीए के खाते में मात्र 90-100 सीटें ही जाती दिख रही हैं।

तीन चैनलों की नजर में एनडीए रहेगा एकतरफा विजेता

Bihar: know, who won in exit polls

वहीं न्यूज चैनल आजतक के लिए इंडिया टुडे-सिसेरो का सर्वे मामूली अंतर से भाजपा गठबंधन को जीताता दिख रहा है। चैनल के एग्जिट पोल के अनुसार नेतृत्व वाले महागठबंधन को 41 फीसदी वोटों के साथ 113-127 और महागठबंधन को 40 फीसदी वोट के साथ 111-123 सीटें मिलने का अनुमान जताया जा रहा है। वहीं अन्य दलों के खाते में 19 फीसदी वोट के साथ मात्र 4-8 सीटें मिलने की बात कही गई है।

इसके अलावा न्यूज 24 और चाणक्य के एग्जिट पोल के आंकड़े सारे परिणामों को उलटते दिखाई दे रहे हैं। चैनल के अनुसार भाजपा गठबंधन को बहुमत से बहुत ज्यादा 155 सीटें मिलने की उम्‍मीद जताई गई है, जबकि लालू-नीतीश के महागठबंधन को 83 सीटों पर ही सिमटता बताया गया है।

चैनल के एग्जिट पोल के अनुसार 61 फीसदी लोगों ने भाजपा गठंधन को वोट दिया है। हालांकि चैनलों द्वारा जारी किए गए आंकडों को अभी शुरूआती रुझान ही बताया जा रहा है जिसमें अभी बदलाव की और गुंजाइश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed