{"_id":"6071216c6e4539031b34a30e","slug":"bihar-kisanganj-town-police-station-in-charge-ashiwini-kumar-killed-by-mob-lynching-at-bengal-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: किशनगंज थाना प्रभारी की बेरहमी से हत्या, मुख्य आरोपी समेत तीन लोग गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: किशनगंज थाना प्रभारी की बेरहमी से हत्या, मुख्य आरोपी समेत तीन लोग गिरफ्तार
Sat, 10 Apr 2021 02:35 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 10 Apr 2021 02:35 PM IST
सार
- बिहार के किशनगंज थाना प्रभारी की बेरहमी से हत्या
- इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोग गिरफ्तार
- पूर्णिया आईजी सुरेश चौधरी और एसपी कुमार आशुतोष मौके पर पहुंचे
विज्ञापन
किशनगंज थाना प्रभारी की बेरहमी से हत्या
- फोटो : ANI
विस्तार
बिहार के किशनगंज से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। बंगाल सीमा पर छापेमारी करने गए किशनगंज टाउन थानाध्यक्ष की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। इस मामले में मुख्य आरोपी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार अपनी टीम के साथ किशनगंज से सटे बंगाल के बनतापारा में शुक्रवार देर रात चोरी केस में छापेमारी करने गए थे।
विज्ञापन
ऐसा बताया जा रहा है कि मॉब लिचिंग के तहत अश्विनी कुमार की हत्या कर दी गई है। उत्तर दिनाजपुर के गोलपोखर पुलिस स्टेशन इलाके के गांव में यह घटना हुई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूचना मिलते ही वरीय पुलिस अधिकारी पूर्णिया आईजी सुरेश चौधरी और एसपी कुमार आशुतोष मौके पर पहुंचे। सुरेश चौधरी ने कहा कि बाइक चोरी के संबंध में अश्विनी कुमार यहां छापेमारी करने आए थे, इस्लामपुर एसपी हमारे साथ हैं और अब हम छापेमारी कर आरोपियों को गिरफ्तार करेंगे।
विज्ञापन
#UPDATE | A total of three people, including the main accused, arrested in connection with the incident where a Bihar Police official was beaten to death in Uttar Dinajpur of West Bengal.
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) April 10, 2021
किशनगंज थाना प्रभारी का शव पोस्टमार्टम के लिए इस्लामपुर अस्पताल लाया गया। यहां वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम किया गया। बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब किसी पुलिस वाले की इस तरह से बेरहमी से हत्या कर दी गई हो। इससे पहले भी छापेमारी के दौरान कई पुलिस कर्मचारियों की हत्या करने के मामले सामने आए हैं।
बीते 24 फरवरी को बिहार के सीतामढ़ी में शराब तस्करी होने और शराब की खेप उतरने की गुप्त सूचना पर मेजरगंज के दरोगा दिनेश राम ने अपनी टीम के साथ छापेमारी की थी। इस दौरान तस्करों ने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी थी। इस हत्याकांड में तीन नामजद और अन्य अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था।