फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Kameshwar Chaupal merged with Panchatattva, cremation took place with state honours, funeral pyre.

Bihar News: पंचतत्व में विलीन हुए कामेश्वर चौपाल, राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, बेटे ने दी मुखाग्नि

Sat, 08 Feb 2025 06:04 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 08 Feb 2025 06:04 PM IST
सार

Kameshwar Chaupal : कामेश्वर चौपाल का पार्थिव शरीर शनिवार की सुबह करीब 10 बजे उनके पैतृक गांव सुपौल जिले के मरौना प्रखंड अंतर्गत कमरैल पहुंचा। यहां भाजपा के नेताओं और मंत्रियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। 

विज्ञापन
Bihar: Kameshwar Chaupal merged with Panchatattva, cremation took place with state honours, funeral pyre.
पंचतत्व में विलीन हो गए कामेश्वर चौपाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अयोध्या में राम मंदिर की पहली ईंट रखने वाले और भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधान पार्षद कामेश्वर चौपाल शनिवार की दोपहर बजे पंचतत्व में विलीन हो गए। वह श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य थे और सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में उनकी अहम भूमिका रही। उनके निधन से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। कामेश्वर चौपाल का निधन दिल्ली के सर गंगाराम अस्पताल में हुआ। जहां से उनका पार्थिव शरीर पहले पटना लाया गया। पटना में भाजपा कार्यालय और बिहार विधान परिषद में उन्हें सम्मान दिया गया। जिसके बाद शनिवार की सुबह करीब 10 बजे उनका पार्थिव शरीर सुपौल के मरौना प्रखंड अंतर्गत कमरैल स्थित पैतृक गांव पहुंचा। जहां हजारों की संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए उमड़े। कमरैल में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया। उनके पुत्र विवेकानंद विवेक ने मुखाग्नि दी। इस दौरान परिवार, रिश्तेदार, राजनीतिक हस्तियां और हजारों ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन


नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने दी श्रद्धांजलि
कामेश्वर चौपाल के अंतिम संस्कार में बिहार सरकार के कई मंत्री और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे। जिसमें भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जायसवाल, ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, पीएचईडी मंत्री नीरज कुमार सिंह बबलू, उद्योग मंत्री नीतीश मिश्रा, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, सिंहेश्वर से राजद विधायक चंद्रहास चौपाल, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव, सुपौल नप के मुख्य पार्षद राघवेन्द्र झा राघव, कुणाल ठाकुर, जयंत मिश्रा, सचिन माधोगरिया, नलिन जायसवाल, जदयू के प्रदेश महासचिव रामचंद्र प्रसाद यादव, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, किशोरी साह आदि शामिल थे। नेताओं ने स्व चौपाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने स्व चौपाल के पार्थिव शरीर पर भाजपा का झंडा चढ़ाया। इधर, जिला प्रशासन की ओर से एडीएम राशिद कलीम अंसारी, निर्मली एसडीएम संजय कुमार सिंह, एसडीपीओ राजू रंजन कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन


650 घरों में नहीं जला चूल्हा, श्रद्धांजलि के लिए उमड़ा जनसैलाब
इधर, कमरैल गांव में कामेश्वर चौपाल की अंतिम यात्रा के दौरान भावनात्मक माहौल देखा गया। ग्रामीणों ने उन्हें गांव का गौरव बताते हुए कहा कि उन्होंने क्षेत्र को राष्ट्रीय पहचान दिलाई। श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोगों ने उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वे हमेशा समाज के वंचित वर्ग के लिए कार्यरत रहे। उनके निधन पर गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित अन्य ने भी शोक व्यक्त किया और उनके योगदान को याद किया। कामेश्वर चौपाल का जीवन और कार्य समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत बना रहेगा। आपको बता दें कि इससे पूर्व स्व चौपाल के निधन की खबर से मर्माहत कमरैल के 650 घरों में शुक्रवार को कोई चूल्हा नहीं जला। पार्थिव शरीर के पहुंचने तक लोग टकटकी लगाए हुए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed