{"_id":"66ef80877203710bae0d4a8a","slug":"bihar-junior-doctors-of-dmch-go-on-strike-emergency-service-patients-and-attendants-worried-darbhanga-2024-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : डीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर गए हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवा ठप; मरीज और तीमारदार परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : डीएमसीएच के जूनियर डॉक्टर गए हड़ताल पर, इमरजेंसी सेवा ठप; मरीज और तीमारदार परेशान
Sun, 22 Sep 2024 07:57 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Sun, 22 Sep 2024 07:57 AM IST
सार
डीएमसीएच उपाधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार ने जूनियर डॉक्टरों के काम बंद करने की पुष्टि करते हुए कहा है कि इमरजेंसी के अलावा विभिन्न विभागों में मरीजों का इलाज सुनिश्चित करने के लिए वरीय चिकित्सकों से अनुरोध किया गया है।
विज्ञापन
डीएमसीएच दरभंगा।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल के जूनियर डॉक्टरों ने शनिवार रात से काम करना बंद कर दिया है। इससे इमरजेंसी और गायनिक विभाग में जूनियर डॉक्टरों द्वारा काम बंद कर देने से मरीजों की परेशानी काफी बढ़ गई है। चार दिन पहले मरीज के परिजन को जूनियर डॉक्टरों ने पिटाई कर थी। इस मामले को लेकर बेंता थाना में 30 से 40 डॉक्टरों पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा
हालांकि जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन इमरजेंसी और गायनी विभग में पीओडी और एसओडी को मरीजों का इलाज सुनिश्चित करने को कहा है। जूनियर डॉक्टरों ने गायनी विभाग में भी इलाज ठप करा दिया। अगर वे आज से काम पर नहीं लौटते हैं तो मरीजों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। माना जा रहा है कि चार दिनों पहले डीएमसीएच के इमरजेंसी विभाग में हुए बवाल को लेकर जूनियर डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के विरोध में उन्होंने काम बंद कर दिया है।
विज्ञापन
जूनियर डॉक्टर काम पर नहीं लौटते हैं
डीएमसीएच उपाधीक्षक डॉ. हरेंद्र कुमार ने जूनियर डॉक्टरों के काम बंद करने की पुष्टि करते हुए कहा है कि इमरजेंसी के अलावा विभिन्न विभागों में मरीजों का इलाज सुनिश्चित करने के लिए वरीय चिकित्सकों से अनुरोध किया गया है। अगर जूनियर डॉक्टर काम पर नहीं लौटते हैं तो विभिन्न विभागों में अतिरिक्त चिकित्सकों की तैनाती की जाएगी। जूनियर डॉक्टरों ने लिखित में कोई आवेदन नहीं दिया है।
विज्ञापन