फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Jitan Ram Manjhi's son Santosh Manjhi targets CM Nitish Kumar, Demand for release of medical report

Bihar: पूर्व मुख्यमंत्री मांझी के बेटे ने कहा- सीएम नीतीश की मानसिक हालत ठीक नहीं, मेडिकल रिपोर्ट जारी करें

Sun, 12 Nov 2023 03:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 12 Nov 2023 03:24 PM IST
सार

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ करीबी क्या कर रहे हैं? यह उन्हें नहीं पता, लेकिन जिस तरह से वह व्यवहार कर रहे हैं, उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।

विज्ञापन
Bihar: Jitan Ram Manjhi's son Santosh Manjhi targets CM Nitish Kumar, Demand for release of medical report
मीडिया से बातचीत करते पूर्व मंत्री संतोष मांझी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया में हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री संतोष कुमार सुमन ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्हेांने सीएम नीतीश कुमार की मेडिकल रिपोर्ट जारी करने की भी मांग की है। कहा है कि वह हमारे मुख्यमंत्री हैं और यह हमारा दायित्व है कि हमारे बिहार के मुख्यमंत्री को मेडिकल चेकअप मिले, जैसा कि हाल में दो बयानों के बाद उनकी मानसिक स्थिति पर सवाल उठाए जा रहे हैं। इसे देखते हुए मेडिकल बुलेट में जारी किए जाने की जरूरत है। 

विज्ञापन


उनके साथ करीबी क्या कर रहे नहीं पता
हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने कहा है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ करीबी क्या कर रहे हैं? यह उन्हें नहीं पता, लेकिन जिस तरह से वह व्यवहार कर रहे हैं, उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। वह बिहार के मुख्यमंत्री हैं। उन्हें मेडिकल चेकअप की जरुरत है। साथ ही मेडिकल बुलेटिन जारी हो, ऐसा वह मांग करते हैं। संतोष कुमार सुमन ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कुछ न कुछ परेशानी है। पूरे देश -राज्य ने देखा है, कि पहले उन्होंने महिलाओं का अपमान किया और फिर उसके बाद जीतन राम मांझी को तू-तड़ाक करते हुए अपमानित किया। उन्होंने जीतन राम मांझी पर नहीं बल्कि पूरे दलित पर हमला बोला है।
विज्ञापन


आहत हैं पूर्व सीएम जीतन राम मांझी 
पूर्व मंत्री संतोष सुमन ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के व्यवहार से जीतन राम मांंझी जी आहत हैं। वह बिहार के पूर्व सीएम रह चुके हैं और यह दुर्भाग्य की बात है। वह अपने कैरियर के अंतिम पड़ाव पर हैं और इस तरह का व्यवहार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किया गया। मांझी का व्यक्तित्व अलग रहा है, लेकिन हाल में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा किए गए व्यवहार से वह आहत हुए हैं। लगातार विधानसभा में दो बार मुख्यमंत्री नीतीश द्वारा कही गई बातें बहुत कुछ कह रही है। बता रहा है कि मुख्यमंत्री कीमानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्हें कुछ न कुछ परेशानी है।पूर्व मंत्री संतोष सुमन ने कहा कहा कि जीतन राम मांझी दलित हैं, इसलिए ऐसा हुआ। अगर किसी दूसरे के साथ होता तो लाठी लेकर नीतीश कुमार खदेड़े गए होते। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed