फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : JDU party Dr. Sanjeev Kumar MP rajesh verma clashed indecent statements viral parvatta khagaria bihar

Bihar News : सीएम नीतीश कुमार के विधायक ने चिराग पासवान के सांसद को जो कहा, लिख नहीं सकते हम; पढ़ें दोनों पक्ष

Tue, 18 Feb 2025 11:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, खगड़िया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 18 Feb 2025 11:11 PM IST
सार

Bihar Politics : इसी साल बिहार में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इस बीच एक जिले में एनडीए के विधायक-सांसद के बीच जुबानी जंग चल रही है। बयान ऐसे कि जिसे न हम सुना सकते हैं और न पढ़ा सकते हैं। 'अमर उजाला' ने दोनों पक्षों से इसपर बात की।

विज्ञापन
Bihar : JDU party Dr. Sanjeev Kumar MP rajesh verma clashed indecent statements viral parvatta khagaria bihar
खगड़िया सांसद राजेश वर्मा और परबत्ता विधायक डॉ. संजीव कुमार सिंह। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के एक विधायक ने पिछले साल सरकार के शक्ति परीक्षण के समय से जो रुख अख्तियार किया था, वह लोकसभा चुनाव के बाद अब विधानसभा चुनाव की आहट के साथ चरम पर है। एनडीए के अंदर सबसे बड़ी खटपट उन्हीं के नाम के साथ शुरू हुई है। चिराग पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के खगड़िया सांसद राजेश वर्मा को लेकर परबत्ता के जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार की कही गई बातें वायरल हुईं। अब दोनों ने एक दूसरे के आमने-सामने मोर्चा खोल दिया है। बात बयानबाजी से आगे गालीबाजी पर आ गई है। एनडीए ने तत्काल मामला नहीं सुलझाया तो यहीं से फिर जदयू और लोजपा (रामविलास) के बीच तल्खियां बढ़ सकती हैं।

विज्ञापन

विज्ञापन


परबत्ता के जदयू विधायक ने जमकर किया गाली-गलौज 
खगड़िया में लोजपा (रामविलास) के सांसद राजेश वर्मा और परबत्ता के जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार की जुबानी जंग ने तमाम सीमाओं को लांघ दिया है। परबत्ता के जदयू विधायक डॉ. संजीव कुमार का एक कॉल रिकॉर्डिंग वायरल है। उन्होंने खुद 'अमर उजाला' से इस रिकॉर्डिंग की पुष्ट की। वह इस कॉल पर ऐसे शब्द भी कह रहे, जिन्हें लिखा नहीं जा सकता-  "वो #%# (गाली) बनिया क्या बोलेगा....मैं जो कहूंगा वही होगा। मोदी के नाम पर बन गया.........  #%# (गाली)। इसकी कोई औकात नहीं है। ये ..#%# (गाली).. दिल्ली गया। बिहार निवास में माफी मांगा। सम्राट जी से फोन करवाया, इस ..#%# (गाली)... बनिया की कोई औकात नहीं है। इस ..#%# (गाली) .. को कोई भाजपा इनटरफेयर नहीं कर रहा है। यह कैसे बोला.. #%# (गाली) ......अपने बाप के फर्च्यून का दुकान खोलकर ...#%# (गाली) .... ये। इसका ऐसा चिट्ठा खोलेंगे कि #%# (गाली)... ये डिग्री फर्जी है। छोटू (भागलपुर निवासी जिस राजनीतिक कार्यकर्ता के साथ इस कॉल पर बात हुई) तुम अगर मर्द के साथ रहोगे तो मर्द होगे, वर्ना ..#%# (आपत्तिजनक शब्द)... होगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन



'अमर उजाला' से बातचीत में बोले विधायक- सांसद को गाली दिया है 
सवाल- आपका ऑडियो वायरल हुआ है। आपने बनिया समाज को गाली दिया है!
डॉ. संजीव कुमार- मैंने किसी समाज को गाली नहीं दिया। मैंने सांसद राजेश वर्मा को गाली दिया है। वह भ्रष्टाचार में लिप्त है। चार लाख की चीज बारह लाख में खरीद रहा है। इसके ऊपर क्रिमनल केस 12 हैं।इसपर गुंडा बैंक चलाने का भी आरोप है। 

सवाल -  ऐसा क्या हुआ कि आप एनडीए सांसद के ही खिलाफ हो गए?
डॉ. संजीव कुमार- मैंने इसकी मदद की। परबत्ता में इसने मुझे बोला और मैंने खुलकर मदद की। मैंने कभी इसके खिलाफ कुछ नहीं किया। मेरे भैया महागठबंधन के एमएलसी हैं। वो तो खिलाफ करेंगे ही। उस नाम पर मेरे पास आकर अनाप-शनाप कीजियेगा तो कैसे होगा! 
सवाल- एनडीए की 16 फरवरी को बैठक में आपने सांसद को आपत्तिजनक शब्द से संबोधित क्यों किया?
डॉ. संजीव कुमार-  मैंने बोला, बिल्कुल बोला है। सांसद के ऊपर कटाक्ष कर विधायक ने बोला कि ये कुछ लफुओं के संगत में पड़ गया है। यह उसी के अनुसार चलने लगा। मोदी जी और नीतीश जी के नाम पर लड़ा है। मुझे छेड़ेगा तो छोड़ूंगा नहीं। शुरुआत इसने की है। तुम बाहरी हो। लूटने आए हो चंगेज खान की तरह। इसकी सारी योजनाओं की जांच की जाए। यह कमीशन खाता है। इसपर गुंडा बैंक का आरोप है। महिला से छेड़खानी का आरोप है। इसका हरीओम ज्वेलर्स पर ईडी, इनकम टैक्स का छापा पड़ा है। दस करोड़ में टिकट खरीदा है। मेरे ऑडियो की जांच हो। मैंने बनिया समाज को कुछ नहीं कहा है। 

'अमर उजाला' से बातचीत में बोले सांसद- वह एनडीए में नहीं रहना चाहते
सवाल- एनडीए के ही विधायक हैं और आप भी उसी के सांसद। फिर यह माथाफुटव्वल क्यों है?
राजेश वर्मा- एनडीए पूरी तरह ठीक है। मुझे नहीं लगता है कि परबत्ता विधायक संजीव कुमार सिंह एनडीए में रहना चाहते हैं।
सवाल- इतनी तकरार है और विधानसभा चुनाव सामने है। कैसे समन्वय-साथ होगा?
राजेश वर्मा-  एनडीए में जो विधानसभा के प्रत्याशी रहेंगे, सांसद होने के नाते मैं उनके साथ रहूंगा। 
सवाल- आपके गंठबंधन के विधायक बनिया समाज को गाली क्यों दे रहे हैं?
राजेश वर्मा- देखिये, जिसकी जैसी मानसिकता है, वह वैसा सोचता है। जो गाली दे रहा है, वह खुद को ऊंची जाति का बता रहा है। लेकिन, यहां सभ्य समाज है। जिसको जो करना है वो करें, मैं पांच साल के लिए खगड़िया का सेवक हूं। मैं कहीं भी जा सकता हूं। किसी को यह घमंड हो कि मैं विधायक हूं और मैं उसके क्षेत्र में नहीं जाऊं तो क्या कहा जाए! मैं सांसद हूं, सभी जगह जाऊंगा।
(इनपुट- अभिजीत सिन्हा, खगड़िया)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed