फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar jdu celebrate completed 15 years of cm nitish kumar today

बेमिसाल: सीएम के रूप में आज नीतीश कुमार के 15 साल पूरे, जदयू मनाएगी जश्न, जनता के सामने पेश करेगी रिपोर्ट कार्ड

Wed, 24 Nov 2021 10:32 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 24 Nov 2021 10:32 AM IST
सार

बिहार में नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री के रूप में आज 15 साल पूरे हो गए। इस मौके पर उनकी पार्टी जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी। 

विज्ञापन
bihar jdu celebrate completed 15 years of cm nitish kumar today
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज यानी बुधवार (24 नवंबर) को सीएम के रूप में अपने 15 साल पूरे कर लिए। पार्टी आज पूरे जोर शोर से इसका जश्न मनाएगी। इस मौके पर जदयू की तरफ से भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस दौरान पार्टी जनता के सामने रिपोर्ट कार्ड पेश करेगी। बता दें कि जदयू की तरफ से पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम किया जा रहा है। इस कार्यक्रम पार्टी अपनी ताकत भी दिखाएगी और नीतीश कुमार के विकास कार्यों के बहाने क्रेडिट भी लेगी।

विज्ञापन


दरअसल, पार्टी 2024 और 2025 की तैयारी कर रही है।  इस कार्यक्रम के माध्यम से पार्टी एकजुटता दिखाने की कोशिश भी करेगी। पार्टी ने अलग अलग स्थानों पर कार्यक्रम की जिम्मेदारी अलग अलग लोगों को सौंपी है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को पटना की जिम्मेवारी दी गई है। वहीं,  शिक्षा मंत्री विजय चौधरी को नालंदा, संजय झा को सुपौल, श्रवण कुमार को समस्तीपुर की जिम्मेदारी दी गई है। अन्य सांसद और पूर्व मंत्रियों को भी अगल-अलग जिलों में लगाया गया है। 
विज्ञापन


सफरनामा पर एक नजर
बता दें कि नीतीश कुमार पहली बार तीन मार्च 2000 को बिहार के मुख्यमंत्री बने थे, लेकिन बहुमत नहीं होने के कारण उनको सात दिन बाद ही 10 मार्च को इस्तीफा देना पड़ा। इसके बाद नीतीश कुमार दूसरी बार 24 नवंबर 2005 को बिहार के मुख्यमंत्री बने और अपना कार्यकाल पूरा किया। वह 2010 तक राज्य के मुखिया रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, बिहार की जनता ने लगातार दूसरी बार नीतीश कुमार पर भरोसा किया। 2010 में उन्होंने लगातार दूसरी व तीसरी बार 26 नवंबर 2010 को बिहार की कमान संभाली। हालांकि 2014 में लोकसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन न कर पाने की वजह से 17 मई 2014 को नीतीश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और अपनी ही पार्टी के जीतनराम मांझी को मुख्यमंत्री बनाया। इसके बाद किसी कारणवश जीतनराम मांझी को इस्तीफा देना पड़ा और 22 फरवरी 2015 को नीतीश कुमार ने चौथी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। वह 19 नवंबर 2015 तक अपने पद पर बने रहे। 


वहीं, 2015 के चुनाव में भाजपा से अलग होने के बाद नीतीश कुमार की पार्टी महागठबंधन का हिस्सा बनी और बहुमत हासिल किया। चुनाव में जीत के बाद 20 नवंबर 2015 को नीतीश कुमार ने पांचवी बार सीएम पद की शपथ ली, लेकिन उन्होंने बीच में ही राजद का साथ छोड़ दिया और 26 जुलाई 2017 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। राजद से अलग होने के बाद नीतीश कुमार एक बार फिर भाजपा के साथ आ गए और उन्होंने 27 जुलाई 2017 की छठी बार बिहार के मुख्यमंत्री बने और अपना कार्यकाल पूरा किया। फिलहाल 

कितनी बार और कब से कब तक सीएम रहे नीतीश कुमार

  • 3 मार्च 2000 से 10 मार्च 2000 तक
  • 24 नवंबर 2005 से 24 नवंबर 2010 तक
  • 26 नवंबर 2010 से 17 मई 2014 तक
  • 22 फरवरी 2015 से 19 नवंबर 2015 तक
  • 20 नवंबर 2015 से 26 जुलाई 2017 तक
  • 27 जुलाई 2017 से 15 नवंबर 2020 तक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed