{"_id":"632d92ab4fd98b703a1b5de6","slug":"bihar-jan-suraj-padyatra-will-start-from-october-2-will-start-from-bhitiharwa-gandhi-ashram-latest-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: 'जन सुराज' पदयात्रा की शुरुआत दो अक्तूबर से, भितिहरवा गांधी आश्रम से होगी शुरूआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: 'जन सुराज' पदयात्रा की शुरुआत दो अक्तूबर से, भितिहरवा गांधी आश्रम से होगी शुरूआत
Fri, 23 Sep 2022 04:40 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 23 Sep 2022 04:40 PM IST
सार
इस पदयात्रा के जरिए से बिहार के हर गली-गांव, शहर-कस्बों के लोगों से मुलाकात की जाएगी। उनकी समस्याओं को सुना जाएगा। उनसे सलाह ली जाएगी।
विज्ञापन
प्रशांत किशोर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में 'जन सुराज' पदयात्रा की शुरुआत दो अक्तूबर को महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से होने जा रही है। पदयात्रा की शुरुआत दो अक्तूबर को सुबह साढ़े 11 बजे भितिहरवा गांधी आश्रम से होगी। यहपद यात्रा अगले डेढ़ साल में बिहार के कोने-कोने में पहुंचेगी।
विज्ञापन
अलग-अलग जिलों तक पहुंचने की तैयारी
जानकारी के मुताबिक, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बिहार के अलग-अलग जिलों तक पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं। इस पदयात्रा के जरिए वे जन सुराज की सोच को पूरे राज्य की जनता तक पहुंचाना चाहते हैं।
विज्ञापन
लोगों से मुलाकात की जाएगी
इस पदयात्रा के जरिए से बिहार के हर गली-गांव, शहर-कस्बों के लोगों से मुलाकात की जाएगी। उनकी समस्याओं को सुना जाएगा। उनसे सलाह ली जाएगी। पदयात्रा के बाद विकास के 10 सूचकांकों लिए विस्तृत ब्लूप्रिंट जारी किया जाएगा। सभी समस्यायों का समाधान भी बताया जाएगा।
विज्ञापन
नई राजनीतिक व्यवस्था की जरूरत
इससे पहले प्रशांत किशोर ने बताया था कि बिहार में एक नई राजनीतिक व्यवस्था की जरूरत है। सत्ता परिवर्तन, नहीं एक नई व्यवस्था। अगर पदयात्रा के बाद सब लोगों की सहमति से कोई दल बनता भी है तो वह राज्य की जनता का दल होगा। प्रशांत किशोर का दल नहीं होगा। सबकी सहमति के बाद ही कोई दल बनाया जाएगा।