{"_id":"5ddb99bc8ebc3e547f592c02","slug":"bihar-jagada-nand-singh-will-become-state-president-of-rjd-tejashwi-yadav-on-bjp-cm-offer","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: जगदानंद बनेंगे राजद के प्रदेश अध्यक्ष, तेजस्वी बोले- ऐसा होता तो नीतीश नहीं, हम होते सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: जगदानंद बनेंगे राजद के प्रदेश अध्यक्ष, तेजस्वी बोले- ऐसा होता तो नीतीश नहीं, हम होते सीएम
Mon, 25 Nov 2019 02:37 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Priyesh Mishra
Updated Mon, 25 Nov 2019 02:37 PM IST
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और जगदानंद सिंह
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी राष्टीय जनता दल ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष का एलान कर दिया है। पूर्व सांसद और लालू प्रसाद यादव के करीबी जगदानंद सिंह को रामचंद्र पूर्वे की जगह पार्टी का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जाएगा।
विज्ञापन
बता दें कि जगदानंद सिंह को लालू परिवार का काफी करीबी माना जाता है। उनकी छवि शांत और निर्विवाद नेता वाली रही है। खबरों के अनुसार पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे कि रामचंद्र पूर्वे से तेजस्वी यादव खुश नहीं थे। जिसके बाद उन्हें पद से हटाने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
साल 2020 में बिहार में विधानसभा का चुनाव होना है। ऐसे में माना जा रहा है कि जगदानंद सिंह को प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंप कर राजद राज्य में राजपूतों और सवर्णों को अपने साथ जोड़ने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
... तो बिहार के सीएम नीतीश नहीं, हम होते: तेजस्वी
बिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र के दूसरे दिन पत्रकारों से बातचीत के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि अगर हमने 2016 भाजपा के साथ समझौता कर लिया होता तो हम बिहार के मुख्यमंत्री होते और सुशील कुमार मोदी जी हमारे साथ इसी पद पर बने रहते जिसपद पर अभी विराजमान हैं। लेकिन, हमने कभी अपने नीति और सिद्धांतों से समझौता नहीं किया ना करेंगे।
तेजस्वी ने कहा कि भाजपा ने उन्हें न्योता दिया था कि बिहार में राजद-भाजपा की सरकार बने और सीएम राजद के ही किसी नेता को बनाया जाए। न्योते में उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को ही बनाने का प्रस्ताव दिया गया था।