Bihar: इंटर की छात्रा ने कबूल नहीं किया प्यार, इनकार से बौखला गया सनकी आशिक; दोस्तों के साथ मिलकर मार डाला
छात्रा ने साफ तौर पर मना कर दिया था। इसी खुन्नस में सनकी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने बताया कि छात्रा के मकान मालिक के भतीजे ने ही प्रेम का प्रपोजल दिया था।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीतामढ़ी में इंटर की छात्रा की हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि कौलाशपुरी में छात्रा की हत्या केवल इसलिए की गई क्यों कि उसने एक सनकी का प्यार कबूल करने से इनकार कर दिया था। छात्रा ने साफ तौर पर मना कर दिया था। इसी खुन्नस में सनकी ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने बताया कि छात्रा के मकान मालिक के भतीजे ने ही प्रेम का प्रपोजल दिया था। इसे छात्रा ने स्वीकार नहीं किया तो मकान मालिक के भतीजों ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर सोये अवस्था में ज्योति को गोली मारकर हत्या कर दी।
मकान मालिक के एक भतीजे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया
पुलिस ने मामले में मकान मालिक के एक भतीजे और उसके दोस्त को गिरफ्तार कर लिया। वहीं हत्या करने के दौरान खिड़की में लगे जाली को काटने में प्रयुक्त लोहे का कटर भी बरामद किया है। पकड़े गये हत्यारोपित की पहचान कैलाशपुरी निवासी हर्ष कुमार उर्फ अभिषेक कुमार और ओम कुमार के रुप में की गई है। इसकी जानकारी डुमरा थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर जनमेजय राय ने दी है। उन्होंने बताया कि 30 सितंबर की रात सोये अवस्था में इंटर की छात्रा की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मामले में परिजनों द्वारा भी डर से घटना के कारणों की जानकारी नही दी जा रही थी। बाद में परिजनों को सुरक्षा का आश्वासन देने के बाद बताया गया कि उनकी पुत्री के पीछे मकान मालिक का भतीजा हर्ष और उसके बड़ा भाई बिक्की लगा हुआ था।
हर्ष ने पुलिसिया पूछताछ पर किया बड़ा खुलासा
इसके बाद मकान मालिक के भतीजा हर्ष को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान हर्ष ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार करते हुए घटना में शामिल लोगों का नाम का खुलासा किया है। इसे बाद हर्ष की निशानदेही पर कैलाशपुरी से ओम को गिरफ्तार किया गया। वहीं हत्याकांड को अंजाम देने वाला हर्ष का बड़ा भाई बिक्की और उसका एक दोस्त घटना के बाद से हथियार लेकर फरार है। बिक्की और उसका साथी पूर्व से अपराधिक प्रवृति के है। पूर्व में भी जेल जा चुके है। आर्म्स एक्ट में जेल में बंद बिक्की का साथी कुछ दिन पूर्व ही जेल से छूटकर आया था। थानेदार ने बताया कि आरोपी हर्ष ने अपना गुनाह करते हुए कहा कि उनके चाचा के मकान में छेदी लाल साह अपने परिवार के पांच-छह वर्षों से रह रहे थे। अपनी दादी को खाना देने के लिए हर्ष और बिक्की का भी चाचा के घर सुबह-शाम आना-जाना रहता था। इसी दौरान छात्रा को प्रपोज किया।