फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Inmate of Beur Jail escaped sitting in a garbage car, found after 2 hours; was lurking here

Bihar : कचरा गाड़ी में बैठकर फरार हुआ बेऊर जेल का कैदी, मोतिहारी में पुलिस अभिरक्षा से 2 बदमाश भागे

Sat, 01 Apr 2023 01:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 01 Apr 2023 01:44 PM IST
सार

पटना बेउर से एक कैदी शनिवार को कूड़ा की गाड़ी में छुप कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही जेल में अफरा तफरी मच गई। जेल प्रशासन ने उसे जेल के चप्पे-चप्पे से ढूंढना प्रारंभ कर दिया। इस बीच पूरे जेल को हाई अलर्ट कर दिया गया।

विज्ञापन
Bihar: Inmate of Beur Jail escaped sitting in a garbage car, found after 2 hours; was lurking here
बेऊर जेल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पटना बेउर से एक कैदी शनिवार को कूड़ा की गाड़ी में छुप कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही जेल में अफरा तफरी मच गई। जेल प्रशासन ने उसे जेल के चप्पे-चप्पे से ढूंढना प्रारंभ कर दिया। इस बीच पूरे जेल को हाई अलर्ट कर दिया गया। जेल प्रशासन ने जेल के अंदर और बाहर सघन छापेमारी अभियान शुरू कर दिया। लगभग 2 घंटे के कड़ी मशक्कत के बाद जेल से फरार कैदी को जेल के महिला बैरक से बरामद कर लिया गया। 

विज्ञापन


सुरक्षाकर्मियों ने महिला वार्ड से महेंद्र यादव को ढूंढ निकाला
बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह लगभग 6:40 पर मसौढ़ी निवासी कैदी महेंद्र यादव (42 वर्ष) कूड़े के गाड़ी से छुपकर जेल से भागने का प्रयास किया। इसी क्रम में जेल प्रशासन को सूचना मिली कि यदि महेंद्र यादव जेल से भाग निकला है। सूचना मिलते ही पूरे जेल में कैदी महेंद्र यादव को ढूंढने के लिए हाई अलर्ट कर दिया गया। जेल के पुलिसकर्मियों को इस कार्य में बढ़-चढ़कर ढूंढने के लिए प्रयास शुरू कर दिया गया। इसके लिए बेऊर जेल प्रशासन को भी इसकी सूचना दी गई। सूचना पाकर सभी पुलिसकर्मी जेल से फरार कैदी को ढूंढने में लग गए। इसी बीच सूचना मिली कि फरार कैदी महिला वार्ड के बैरक में छुपा बैठा है। सूचना मिलते ही जेल के सुरक्षाकर्मियों ने महिला वार्ड से महेंद्र यादव को ढूंढ निकाला।
विज्ञापन


शराब के मामले में जेल में बंद है महेंद्र यादव
घटना की जानकारी देते हुए जेल कारा अधीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि महेंद्र यादव शराब के मामले में जेल में बंद है। पूर्व में भी कई बार वह दिल से भागने का प्रयास किया था। उन्होंने बताया कि उसकी मानसिक स्थिति कुछ अच्छी नहीं है। फिलहाल उसे महिला वार्ड के बैरक से बरामद कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि कचरे के डब्बे मैं छुप कर जेल से भागने का प्रयास किया था और 2 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे ढूंढ निकाला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोतिहारी में भी बाइक चोर फरार 
मोतिहारी में पेशी के लिए मोतिहारी सिविल कोर्ट में पेशी के दौरान हथकड़ी लेकर एक शरीर बाइक चोर फरार हो गया। वहीं दूसरी ओर हरैया ओपी के हाजत से एक अपराधी फरार हो गया है। दोनो की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। इस मामले में जहां एसपी ने सिपाही को  निलंबित कर दिया है। वही हरैया ओपी प्रभारी से सृष्टिकरण पूछा है। दर्शन मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के गोइठाहा का कुख्यात बाइक चोर सुनील कुमार का शुक्रवार को प्रथम क्षेत्रीय दंडाधिकारी आनंद प्रसाद के कोर्ट में पेशी केलिए लाया गया था। इस दौरान रस्सी सिपाही भैरव प्रसाद के हाथ में ही रह गया और सुमित हथकड़ी ले कर फरार हो गया। इसके बाद इसकी सूचना जेल अधीक्षक को दिया। इसके बाद नगर थाना की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed