{"_id":"5e0f5b988ebc3e8791705c94","slug":"bihar-inmate-manish-singh-shot-dead-in-hajipur-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाजीपुर जेल में बड़ी वारदात, सोना लूटकांड के आरोपी की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाजीपुर जेल में बड़ी वारदात, सोना लूटकांड के आरोपी की गोली मारकर हत्या
Fri, 03 Jan 2020 10:26 PM IST
संदीप भट्ट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाजीपुर
Published by: संदीप भट्ट
Updated Fri, 03 Jan 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
जेल में कैदी की हत्या (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के वैशाली में हाजीपुर जेल में शुक्रवार को एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया। जेल के अंदर सोना लूटकांड के आरोपी मनीष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में पांच कैदी घायल भी हुए हैं।
इस घटना के बाद जेल में कैदियों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। मौके पर भारी संख्या में पुलिस पहुंची और स्थिति संभालने के लिए उसने लाठीचार्ज भी किया। मामले की जांच के लिए जिलाधिकारी उदिता सिंह, जेल आईजी मिथिलेश मिश्रा समेत कई आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।
इस झड़प में कम से कम पांच अन्य कैदी घायल हो गए। संदेह है कि घायल हुए पांच कैदियों में एक ने उसकी हत्या की। जिलाधिकारी उदिता सिंह इस घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों के साथ जेल पहुंचीं।
विज्ञापन
उदिता सिंह ने कहा कि एक पिस्तौल और कुछ गोलियां मिली हैं। मामले की जांच चल रही है। पुलिस ने बताया कि जिस कैदी की मौत हुई है, उसकी पहचान मनीष के रूप में हुई है और उसकी उम्र 20 साल के आसपास है।
सूत्रों के मुताबिक, इस घटना के बाद कैदी उत्तेजित हो गए और फिर झड़प शुरू हो गई जिसमें पांच कैदी घायल हो गए। सूत्रों ने बताया कि पांचों घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।