{"_id":"5d67aafd8ebc3e93cf655924","slug":"bihar-independent-mla-anant-singh-in-two-day-police-remand","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : एके-47 रखने के आरोपी निर्दलीय विधायक अनंत सिंह दो दिन की पुलिस रिमांड में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : एके-47 रखने के आरोपी निर्दलीय विधायक अनंत सिंह दो दिन की पुलिस रिमांड में
Thu, 29 Aug 2019 04:08 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 29 Aug 2019 04:08 PM IST
विज्ञापन
निर्दलीय विधायक अनंत सिंह (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिहार के मोकामा से निर्दलीय विधायक अनंत सिंह को दो दिन के लिए पुलिस रिमांड में भेजा गया है। 16 अगस्त को अनंत सिंह के आवास पर पड़े छापे में एक एके-47 रायफल, दो ग्रेनेड और गोलियां बरामद की गई थीं।
विज्ञापन
Bihar: Independent MLA Anant Singh sent to two-day police remand. An AK-47 rifle was recovered from his residence during a raid on August 16. (file pic) pic.twitter.com/27pH6hpNrK
— ANI (@ANI) August 29, 2019विज्ञापन
इसके बाद 17 अगस्त को अनंत सिंह को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस उनके घर गई, लेकिन अनंत सिंह फरार हो गए थे। छह दिन फरार रहने के दौरान अनंत ने तीन वीडियो भी जारी किए थे, जिनमें उन्होंने कोर्ट में सरेंडर करने की बात कही थी। 23 अगस्त को अनंत सिंह ने दिल्ली के साकेत कोर्ट में सरेंडर कर दिया था।
विज्ञापन
अनंत सिंह को जून 2015 में बाढ़ के पुट्टिस यादव हत्याकांड में गिरफ्तार किया गया था। उनके घर से पुलिस को खून से सना कपड़ा और प्रतिबंधित हथियार मिले थे। अनंत सिंह का नाम बिहार के बाहुबली नेताओं में शुमार किया जाता है। नीतीश कुमार के करीबी रहे अनंत साल 2005 में पहली बार जदयू के टिकट से जीते थे।