फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Income Tax team reached Rameshwar Prasad hideout; Relatives of former minister; Rice Mill, Motihari

Bihar: 5 एकड़ की जमीन 6 साल में 95 एकड़ बना ली पूर्व मंत्री के समधी ने; जानिए रेड से चर्चा में आए बिजनेसमैन को

Sat, 07 Dec 2024 09:47 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 07 Dec 2024 09:47 AM IST
सार

Motihari News: रामेश्वर प्रसाद पहले रामगढ़वा में गुप्ता डीज़ल्स के नाम से मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते थे। कुछ सालों बाद वहां से FCI में लाइजनिंग का काम करने लगे। कुछ ही दिन में सफेद पोश के रूप में अपनी पहचान बना ली। 

विज्ञापन
Bihar: Income Tax team reached Rameshwar Prasad hideout; Relatives of former minister; Rice Mill, Motihari
पू्र्व मंत्री समधी रामेश्वर प्रसाद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मोतिहारी के रामगढ़वा स्थित रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड में छापेमारी के बाद इसके बाद रामेश्वर प्रसाद चर्चा में हैं। चर्चा इस कारण भी है कि क्यों कि वह पूर्व विधि एवं कानून मंत्री व मोतिहारी सदर के विधायक प्रमोद कुमार के समधी हैं। आरोप है कि रामेश्वर प्रसाद ने उन्होंने महज पांच एकड़ की जमीन को छह साल में 95 एकड़ जमीन में तब्दील कर दिया। इसमें कई नए प्लांट के निर्माण प्रस्तावित हैं। साथ ही आय से खूब अधिक संपत्ति भी अर्जित की। इन सब बातों की भनक जब आयकर विभाग को लगी तो टीम छापेमारी करने इनके ठिकाने और राइस मिल पर पहुंच गई। शुक्रवार रात से शुरू हुई छापेमारी अब तक जारी है। आयकर की टीम सारे दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं। रामेश्वर प्रसाद के ठिकाने के बाद भारी संख्या में सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं। 

विज्ञापन


मोटर पार्ट्स का दुकान चलाते थे रामेश्वर प्रसाद
स्थानीय लोगों की मानें तो रामेश्वर प्रसाद पहले रामगढ़वा में गुप्ता डीज़ल्स के नाम से मोटर पार्ट्स की दुकान चलाते थे। कुछ सालों बाद वहां से FCI में लाइजनिंग का काम करने लगे। कुछ ही दिन में सफेद पोश के रूप में अपनी पहचान बनायी। इस दौरान एक राजनीतिक दल से भी जुड़े। फिर कुछ सालों बाद रिपुराज एग्रो प्राइवेट लिमिटेड के नाम राइस मिल स्थापित कर ली। इसका विधिवत उद्घाटन सूबे के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा किया। रिपुराज ब्रांड के चावल बिहार नेपाल सहित खाड़ी देशों में काफी बिकने लगे। चावल की मांग दिन प्रतिदिन बढ़ती गयी।

विज्ञापन

Bihar: Income Tax team reached Rameshwar Prasad hideout; Relatives of former minister; Rice Mill, Motihari
रिपुराज राइस मिल। - फोटो : अमर उजाला

राइस मिल की आड़ में अकूत संपति अर्जित की
सूत्रों की मानें तो इसी राइस मिल की आड़ में रामेश्वर प्रसाद ने अकूत संपति अर्जित की। राजनीति पकड़ की बात करें तो मोतिहारी के वर्तमान विधायक सह पूर्व विधि एवं कानून मंत्री प्रमोद कुमार इनके समधी हैं। भाजपा के वरीय नेता प्रमोद कुमार लगातार तीन बार से विधायक हैं। लोगों का कहना है कि राजनीति में अच्छी पकड़ के कारण इन्होंने खूब पैस कमाया। इधर, आयकर की छापेमारी के बारे में कोई भी अधिकारी कुछ बताने को तैयार नहीं है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed