फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: In Samastipur, the wife killed her drunken husband by hitting him with a brick, said - used to fight ev

Bihar: समस्तीपुर में पत्नी ने शराबी पति को ईंट से कूचकर मार डाला, कहा- रोज झगड़ा करता था

Wed, 15 Mar 2023 08:24 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 15 Mar 2023 08:24 PM IST
सार

समस्तीपुर में पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला। उसका कहना है कि वह अपने पति के शराब पीने की लत से तंग थी, इसलिए ईंट से सिर को कूचकर मार डाला। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत की है।

विज्ञापन
Bihar: In Samastipur, the wife killed her drunken husband by hitting him with a brick, said - used to fight ev
छानबीन करने पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

समस्तीपुर में पत्नी ने पति को पीट-पीटकर मार डाला। उसका कहना है कि वह अपने पति के शराब पीने की लत से तंग थी, इसलिए ईंट से सिर को कूचकर मार डाला। घटना विभूतिपुर थाना क्षेत्र के सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण पंचायत की है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 

विज्ञापन


मामले में विभूतिपुर थानेदार संदीप पाल ने कहा कि मृतक की पहचान राम बहादुर सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने छापेमारी कर पत्नी ललिता देवी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शुरुआती पूछताछ राम बहादुर सिंह नशे का आदी था। इस कारण रोज पति-पत्नी में झगड़ा हुआ करता था। इसी विवाद के कारण महिला ने अपने पति की हत्या कर दी।
विज्ञापन


ईंट से अपने पति के सिर पर वार कर दिया
परिजनों का कहना है कि नशे के कारण ही राम बहादुर ने अपने हिस्से की लगभग सभी जमीन बेच डाली थी। उसे 2 बच्चे भी थे, जिस कारण पत्नी से हमेशा विवाद हुआ करता था। लोगों ने बताया कि रात भी रामबहादुर नशे की हालत में घर पहुंचा था और पत्नी से झगड़ा करने लगा। इसके बाद गुस्से में दोनों के बीच मारपीट होने लगी। इसी दौरान ललिता देवी ने घर के आंगन में रखा है। ईंट से अपने पति के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत मौके पर ही हो गई। बाद में हल्ला होने पर झूठे लोगों ने घटना की जानकारी विभूतिपुर थाने को दी। इसके बाद पहुंची पुलिस ने ललिता देवी को हिरासत में ले लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed