Bihar: पूर्णिया में CM नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा, फोरलेन, बस टर्मिनल समेत 580 करोड़ के योजनाओं की दी सौगात
Pragati Yatra: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई मार्ग होकर पटना से केनगर प्रखंड अन्तर्गत मजरा पंचायत के कामाख्या स्थान पहुंचे थे। यहां पूजा अर्चना के बाद केनगर भुतहा मोड़ पहुंचे। यहां 40 योजनाओं का उद्घाटन एवं 22 योजनाओं का शिलान्यास किया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम नीतीश कुमार की प्रगति यात्रा मंगलवार को पूर्णिया पहुंची। सीएम ने जिलेवासियों को 580 करोड़ से अधिक की विकास योजनाओं की सौगात दी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हवाई मार्ग होकर पटना से केनगर प्रखंड अन्तर्गत मजरा पंचायत के कामाख्या स्थान पहुंचे थे। यहां पूजा अर्चना के बाद केनगर भुतहा मोड़ पहुंचे। यहां 40 योजनाओं का उद्घाटन एवं 22 योजनाओं का शिलान्यास किया। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने 9.176 किलोमीटर बायपास निर्माण, पूर्णिया में अन्तर्राज्यीय बस टर्मिनल का निर्माण, काझा कोठी में मिथिला हाट की तर्ज पर विकसित कर पर्यटकीय सुविधा बहाल करने, धमदाहा से पूर्णिया 65 स्टेट हाइवे के फोरलेन और एयरपोर्ट से सीधा संपर्क की घोषणा की।
मां कामाख्या मंदिर में सीएम नीतीश ने पूजा-अर्चना की
इधर, मां कामाख्या मंदिर में पूजा अर्चना के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने क्रमवार रूप से कामाख्या स्थान के विकास व सौन्दर्यीकरण एवं पर्यटकीय सुविधा के लिएयात्री शेड, हाईमास्ट लाइट, दुकान, हवनकुंड, डॉरमेट्री के अलावा मजरा पंचायत के कामाख्या उच्च विद्यालय में खेल परिसर के निर्माण कार्य, प्रखंड परिसर मनरेगा पार्क, कामाख्या स्थान पोखर के सौन्दर्यीकरण एवं इन्लेट-आउटलेट तथा डगरुआ के कोहिला पंचायत में ग्राम संगठन भवन, जीविका के निर्माण, बायसी के प्लास्टिक अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई के निर्माण समेत कुल 62 योजनाओं का उद्घाटन किया। वह सड़क मार्ग के रास्ते रंगभूमि मैदान के लिए रवाना हो गए। 12.40 बजे रंगभूमि मैदान पहुंचे। उन्होंने स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स (मल्टीपर्पस हॉल) के स्थल का अवलोकन किया। स्थानीय खिलाड़ियों के साथ बातचीत की और उनकी हौसलाफजाई की। साथ ही 41 करोड़ की लागत से बनने वाले सिंथेटिक ट्रैक और स्विमिंग पुल निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि पूर्णिया जिले में सब तरह के काम करा दिये हैं कुछ नये काम और कराये जायेंगे। इन सब कामों को करा दिया जायेगा और इसके अतिरिक्त पूर्णिया जिले में और कोई भी जरूरत होगी, उसको भी कराया जायेगा। बिहार के हर क्षेत्र में काम हो रहा है, आगे और तेजी से काम होगा। इसके लिए आप सबको बधाई एवं धन्यवाद देता हूं। जानिए इनके बारे में...
1. राष्ट्रीय उच्च पथ-107 के भुटहा मोड़ से लेकर राज्य उच्च पथ-60 तक बाईपास का निर्माण कराया जायेगा।
2. पूर्णिया जिले के कृत्यानन्दनगर प्रखंड में स्थित मां कामाख्या देवी मंदिर में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिया जायेगा।
3. पूर्णिया शहर के रंगभूमि मैदान में स्पोर्टस काम्प्लेक्स का निर्माण किया जायेगा। इसके खेल को बढ़ावा मिलेगा।
4. माता पूरन देवी मंदिर के परिसर का विकास एवं सौंर्दयीकरण एवं मंदिर तक पहुँचने हेतु नये सम्पर्क पथ का निर्माण किया जायेगा।
5. पूर्णिया शहर में नये अंतर्राज्यीय बस अड्डे का निर्माण किया जायेगा।
6. कस्बा प्रखंड में कारी-कोशी नदी पर बांध का निर्माण किया जायेगा। इससे लोगों को बाढ़ के खतरे से निजात मिलेगी।
7. काझा-कोठी को पर्यटक स्थल के रूप में मिथिला हाट की तर्ज पर विकसित किया जायेगा।
8. धमदाहा से पूर्णियाँ सड़क राज्य उच्च पथ-65 की फोरलेनिंग की जायेगी एवं पूर्णिया एयरपोर्ट से सीधे जोड़ा जायेगा।
9. पूर्णिया जिले के 10 प्रखंडों क्रमशः अमौर, कसबा, कृत्यानन्दनगर, धमदाहा, पूर्णिया, बनमनखी, रुपौली, बायसी, बैसा एवं बड़हराकोटठी में नये प्रखंड-सह-अंचल कार्यालय भवन का निर्माण कराया जायेगा।
आदिवासी समाज के लोगों ने किया विरोध
इधर, इस कार्यक्रम के दौरान केनगर प्रखंड के भुतहा मोड़ के पास हाथ में तख्ती लेकर सैकड़ों की संख्या में आदिवासी समाज के लोगों ने विरोध किया है। हालांकि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था होने के कारण दूर में ही जिला प्रशासन और पुलिस के टीम ने रोक लिया। झुन्नी इस्तमबरार पंचायत के समुद्री रहिका टोला वार्ड नंबर 06 और 07 के आदिवासी समाज के लोगों ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का विरोध किया। उन्होंने बताया कि आजादी के 70 वर्षों बाद भी उनके क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं की कमी है। आदिवासी समाज के लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें सभी के द्वारा ठगने का काम किया गया है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि सरकार उनके क्षेत्र में विकास कार्यों को प्राथमिकता दे। उन्होंने विशेष रूप से झव्वाड़ी घाट पर पुल और सड़क का निर्माण करने की मांग की। इस विरोध प्रदर्शन में आदिवासी समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।