{"_id":"6502da8da9b5ee2e50049b88","slug":"bihar-in-bettiah-bike-riding-miscreants-looted-the-bike-from-a-finance-employee-in-broad-daylight-2023-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: बेतिया में दिनदहाड़े बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों का आतंक, फाइनेंस कर्मी से बाइक लूटकर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: बेतिया में दिनदहाड़े बाइक सवार हथियारबंद बदमाशों का आतंक, फाइनेंस कर्मी से बाइक लूटकर हुए फरार
Thu, 14 Sep 2023 03:34 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Thu, 14 Sep 2023 03:34 PM IST
सार
बिहार के बेतिया में दिनदहाड़े लूट की घटना को अंजाम देने का मामला सामने आया है। हथियारबंद बदमाश पिस्तौल के दम पर फाइनेंस कर्मी से बाइक लूटकर फरार हो गए।
विज्ञापन
क्राइम (काल्पनिक)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बेतिया में दिनदहाड़े बाइक सवार हथियारबंद दो अपराधियों ने पिस्तौल के बल पर फाइनेंस कर्मी से बाइक लूटा और मौके से फरार हो गए। घटना जिले के चनपटिया थाना क्षेत्र के कैथवलिया रेलवे ढाला के समीप की है। जहां गुरुवार को बाइक सवार दो बदमाशों ने दिनदहाड़े पिस्तौल के बल पर फाइनेंस कर्मी की बाइक लूट ली। घटना को अंजाम देकर दोनों बदमाश कैथवलिया चौक की ओर फरार हो गए। हालांकि कलेक्शन के पैसे फाइनेंस कर्मी की जेब में होने के कारण लूटने से बच गया। इधर, घटना की सूचना पर पहुंची चनपटिया पुलिस ने अपराधियों के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बाइक ओवरटेक कर बदमाशों ने पिस्टल के बल पर घटना को दिया अंजाम
बताया जाता है कि भारत फाइनेंस के कलेक्शन स्टाफ रामनगर निवासी अरविंद कुमार गुप्ता गुरुवार को खर्ग पोखरिया पंचायत में मीटिंग कर करीब एक लाख रुपये का कलेक्शन करके बाइक से चनपटिया लौट रहा था। जैसे ही वो कैथवलिया-लौरिया रोड़ स्थित कैथवलिया रेलवे ढाला को पार किया। वैसे ही पीछे से बिना नंबर प्लेट की एक बाइक पर सवार दो बदमाश आए। बदमाशों ने बाइक ओवरटेक कर पिस्टल के बल पर जबरन बाइक रुकवा दी। बाइक रुकते ही पिस्टल दिखाकर अरविंद कुमार गुप्ता से बाइक छीन लिया। एक बदमाश उनकी बाइक पर सवार हो गया और दोनों कैथवलिया चौक होते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
इधर, सदर एसडीपीओ माहताब आलम ने बताया कि दो बाइक सवार अपराधी फाइनेंस कर्मी से बाइक लूट कर फरार हो गए हैं। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। फाइनेंस कर्मी के आवेदन पर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की जा रही है। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन