फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: In Begusarai, the criminals demanded extortion from the water plant owner

Bihar: बेगूसराय में अपराधियों ने पानी प्लांट मालिक से मांगी रंगदारी, कहा- नहीं दोगे तो जान से जाओगे

Tue, 11 Apr 2023 11:18 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, बेगूसराय Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Tue, 11 Apr 2023 11:18 PM IST
सार

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियों ने एक लाख रुपया की रंगदारी नहीं देने पर पानी प्लांट के संचालक के साथ जमकर मारपीट की है। यह सारी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। घटना रतनपुर ओपी क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित करण जल प्लांट की है।

विज्ञापन
Bihar: In Begusarai, the criminals demanded extortion from the water plant owner
सीसीटीवी में कैद हुई मारपीट का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय में बेलगाम अपराधियों ने एक लाख रुपया की रंगदारी नहीं देने पर पानी प्लांट के संचालक के साथ जमकर मारपीट की है। इस घटना को अंजाम देने वाले तीन अपराधी थे जिनकी तस्वीर वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच पड़ताल कर रही है। घटना रतनपुर ओपी क्षेत्र के प्रोफेसर कॉलोनी स्थित करण जल प्लांट की है।

विज्ञापन


सीसीटीवी में कैद हुआ मामला
घटना के संबंध में जल प्लांट के संचालक करण कुमार का कहना है कि उनका एक मोबाइल की दूकान भी है। शाम में तीन बदमाश नशे की हालत में आए और फिर अचानक उसके साथ मारपीट करने लगे। करण कुमार का कहना है कि अपराधियों ने उनसे एक लाख रुपये की मांग की है। साथ ही यह भी कहा कि रुपया नहीं देने पर जान से मार देंगे।करण का कहना है कि उसके साथ मारपीट करने वाले तीन लोगों में एक एसी मिस्त्री संजय का भाई भी था।
विज्ञापन


800 रुपये का था विवाद
जल प्लांट के संचालक करण कुमार ने सहायक थाना में आवेदन दिया है। उस आवेदन में उसने एक को नामजद करते हुए तीन पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। घटना के संबंध में करण कुमार ने अमर उजाला को बताया कि होली से पहले लगभग अंतिम फरवरी में करण ने संजय शर्मा से अपने मोबाइल दुकान और पानी प्लांट में एसी दुरुस्त करवाया था। लेकिन कुछ ही दिन में पानी प्लांट का एसी खराब हो गया। करण ने संजय को बुलवाया और उसे उसकी लापरवाही का हवाला देते हुए उसे फिर से दुरुस्त करने को कहा। लेकिन संजय इस बात के लिए तैयार नहीं हुआ। इसी बात को लेकर करण और संजय में गर्मागर्मी हो गई। करण ने अंत में दुसरे मिस्त्री को बुलवाकर  उस एसी में 500 रूपये का एक पंखा लगवाया और 300 रुपये मिस्त्री को उसका सर्विस चार्ज देकर एसी मरम्मत करवाई। फिलहाल पुलिस सारे सीसीटीवी फुटेज को खंगाल कर मामले की जाँच पड़ताल करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed