फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar human chain against prohibition liquor ban

बिहार: रिकॉर्ड बनाने सड़क पर उतरे लोग, बच्ची की मौत

Sat, 21 Jan 2017 04:48 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 21 Jan 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
Bihar human chain against prohibition liquor ban
बिहार

नशाबंदी के पक्ष में आज विश्व कीर्तिमान बनाने के लिए बिहार में लोग मानव श्रृंखला में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। शराबबंदी के सतर्कता अभियान में बनी मानव श्रृंखला में बिहार के सीएम नीतीश कुमार और आरजेडी अध्यक्ष लालू यादव शामिल हुए। गांधी मैदान स्थित चेन में हजारों लोग शामिल हो रहे हैं। आज बनने वाली मानव श्रृंखला के 11,292 किलोमीटर लंबी होने की संभावना है, जिसमें लगभग दो से ढाई करोड़ लोग शामिल हो होंगे। वहीं वैशाली जिले में इस मानव श्रृंखला में भाग लेने जा रही है बच्ची की ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। इसके अलावा रोहतास जिले में चार स्कूली बच्चे बेहोश हो गए। 

विज्ञापन


पटना जिले में करीब आठ लाख लोग मिल कर मानव शृंखला का निर्माण कर रहे हैं। सरकार ने स्पष्ट किया कि सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था हमारी पहली प्राथमिकता है। मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने इसकी विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि आयोजन बड़ा है, ऐसे में इसकी शुरुआत से लेकर अंत तक पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जब तक एक-एक व्यक्ति घर वापस नहीं चला जाएगा, तब तक पूरी सतर्कता बरती जाएगी। राजधानी पटना में मानव श्रृंखला की सुरक्षा के लिए दो हजार जवानों को तैनात किया गया है। गांधी मैदान के आसपास स्थित ऊंची इमारतों पर पुलिस के जवान तैनात हैं।

विज्ञापन

बच्ची की मौत, टेम्पो पलटने से घायल हुए बच्चे

Bihar human chain against prohibition liquor ban
मानव श्रृंखला में शामिल होते स्कूली बच्चे - फोटो : social media

वैशाली में मानव श्रृंखला में भाग लेने जा रही बच्ची की मौत को लेकर प्रशासन का कहना है कि वो बच्ची मानव श्रृंखला में शामिल होने नहीं बल्कि कोचिंग में पढ़ने जा रही थी।

एक अन्य घटना में पटना के दुल्हिन बाजार के काब पंचायत में स्कूल से मानव श्रृंखला में भाग लेने के लिए आते हुए एक टेम्पो पलट गया इसमें कई बच्चे घायल हो गए हैं। इन्हें इलाज के लिए स्थानीय सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसएसपी ने भी घटना की पुष्टि की है। घायल बच्चे सरकारी स्कूल के थे।

वहीं दूसरी ओर रोहतास जिले में मानव श्रंखृला में भाग लेने जा रहे चार बच्चे बेहोश हो गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ये चारों स्कूली छात्र हैं। 
 


 

छह जिलों से गुजरेगा इसरो का उपग्रह 

Bihar human chain against prohibition liquor ban
लालू नीतिश
छह जिलों से गुजरेगा इसरो का उपग्रह 
मानव श्रृंखला को कवर करने के लिए सरकार ने खास तौर से तैयारियां की हैं। इसके लिए उपग्रह की मदद ली जा रही है। इसरो के उपग्रह बिहार के छह जिलों में फोटोग्राफी के लिए खास तौर से गुजरेंगे। सुबह 10.25 बजे इसरो का उपग्रह बिहार के छह जिलों, यानी गया, जहानाबाद, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर और सीतामढ़ी होकर गुजरेगा। ये इंटरनेशनल सेटेलाइट मानव श्रृंखला की फोटोग्राफी कर रहे हैं।

इधर, शुक्रवार को पटना हाईकोर्ट ने मानव श्रृंखला पर रोक लगाने से इनकार कर दिया। सुनवाई के दौरान सरकार की तरफ  से मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह और डीजीपी पीके ठाकुर ने कोर्ट को भरोसा दिलाया कि मानव श्रृंखला के आयोजन के दौरान यातायात की वैकल्पिक व्यवस्था रहेगी, साथ ही इसमें लोग अपनी स्वेच्छा से ही शामिल होंगे। लोगों पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। कार्यक्रम के दौरान जज, अधिवक्ता, अधिकारियों समेत इमरजेंसी सेवा के वाहनों की आवाजाही पर भी रोक नहीं लगेगी। न्यायाधीश हेमंत गुप्ता ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 28 जनवरी को तय की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed