फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Hooch Tragedy : Poisonous liquor death Samastipur Bihar news, bihar police investigation

Bihar News : शराबबंदी वाले बिहार में जहरीली शराब पीने से हुई मौत, कारोबारी के घर पर तोड़फोड़

Wed, 28 Aug 2024 01:50 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Wed, 28 Aug 2024 01:50 PM IST
सार

Bihar : बिहार में फिर जहरीली शराब पीने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक के भाई ने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे भाई को जहरीली शराब पिलाकर मार डाला। परिजनों के शिकायत पर कारोबारी के घर से पुलिस ने शराब के साथ-साथ हथियार भी बरामद किया है।

विज्ञापन
Bihar Hooch Tragedy : Poisonous liquor death Samastipur Bihar news, bihar police investigation
आक्रोशित लोगों को शांत करते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

समस्तीपुर में एक युवक की संदिग्ध मौत हो गई, जबकि तीन की स्थिति गंभीर बनी हुई है। परिजन का कहना है कि उस शख्स की मौत जहरीली शराब पीने से हुई है। मामला पटोरी थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड 9 मोहल्ले का है। मृतक की पहचान पटोरी थाना क्षेत्र के चक सलेम गांव निवासी सुखदेव पासवान के पुत्र मोनू कुमार (18) के रूप में की गई है। वहीं इसी गांव के बादल कुमार, नीतीश कुमार और रसलपुर निवासी मनीष कुमार की हालत गंभीर है। घटना से आक्रोशित लोगों ने शराब कारोबारी के घर पर जमकर तोड़फोड़ किया है। पुलिस ने उसके घर से कुछ शराब के बोतल भी बरामद किये हैं। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को भी हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


शराब पीने के बाद हुई थी तबीयत खराब 
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि पटोरी नगर परिषद वार्ड 9 चक सलेम गांव निवासी सुखदेव पासवान का पुत्र मोनू कुमार अपने मित्र मनीष कुमार, नीतीश कुमार और शराब कारोबारी बादल कुमार के साथ प्रिया कुमारी नाम की महिला के यहां लोगों ने रात में शराब पीया। शराब पीने के बाद तीनों की स्थिति अचानक खराब होने लगी। परिवार के लोगों ने पहले तो इस मामले को दबाने की कोशिश की, लेकिन सुबह होते-होते सभी की स्थिति गंभीर होने लगी तब सभी को पटोरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने मोनू को मृत घोषित कर दिया, जबकि मनीष, नीतीश और बादल को गंभीर स्थिति में सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हालांकि यह तीनों किसी निजी अस्पताल में चले गए हैं उधर घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में जुटे लोगों ने शराब कारोबारी बादल और प्रिया के घर पर तोड़फोड़ कर दी। इस दौरान पहुंची पुलिस ने बादल के घर से भारी मात्रा में देसी और विदेशी शराब बरामद किया है।
विज्ञापन


लोगों ने जमकर मचाया हंगामा 
घटना के बाद लोगों ने घटनास्थल और शराब कारोबारी प्रिया के घर पर तोड़फोड़ करते हुए जमकर हंगामा मचाया। लोगों के शिकायत पर पुलिस ने प्रिया नाम की महिला को हिरासत में लिया है। लोगों का आरोप है कि प्रिया का घर गांव में ही बगीचे में है, जहां कई तरह के अवैध कारोबार होते हैं। रात में सभी ने उसी के घर पर शराब पीया  था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरव के यहां से आई थी शराब की खेप 
ग्रामीणों ने बताया कि बादल पटोरी थाना क्षेत्र के ही तारा धमौन गांव निवासी गौरव के यहां से शराब की खेप लाया था, जिसे तीनों ने मिलकर पीया था। शराब पीने के दो-तीन घंटे बाद ही तीनों के पेट में दर्द और उल्टी की शिकायत होने लगी। स्थिति गंभीर होने के बाद परिवार के लोग उसे लेकर पटोरी अनुमंडल अस्पताल पहुंचे।


जांच में जुटी पुलिस 
उधर पटोरी के डीएसपी  बीके मेधावी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। बीमार लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। परिवार के लोगों द्वारा लगाए जा रहे हैं आरोपों की जांच की जा रही है



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed