{"_id":"63fd6c846f8cdb3c290b85c6","slug":"bihar-hiwa-collided-with-the-bus-returning-after-offering-tilak-in-nalanda-many-killed-2023-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar नालंदा में तिलक चढ़ाकर लौट रही परिवार की बस को हाइवा ने मारी टक्कर, 3 की मौत से कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar नालंदा में तिलक चढ़ाकर लौट रही परिवार की बस को हाइवा ने मारी टक्कर, 3 की मौत से कोहराम
Tue, 28 Feb 2023 08:22 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 28 Feb 2023 08:22 AM IST
सार
नालंदा में बस और ट्रक की भिड़ंत में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गये हैं। इस घटना में 8 की स्थिति गंभीर है जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है।मामला अस्थावां थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की है।
विज्ञापन
अस्पताल में मौजूद परिवार के लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नालंदा में बस और ट्रक की भिड़ंत में 3 लोगों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि दर्जनों लोग घायल हो गए हैं। इस घटना में 8 की स्थिति गंभीर है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया है। मामला अस्थावां थाना क्षेत्र के मानपुर गांव की है।
विज्ञापन
तिलक से लौटने के क्रम में हुआ हादसा
घटना के संबंध में बताया जाता है कि सारे थाना क्षेत्र के मानपुर गांव के पास तिलक समारोह से लौट रही बस को तेज रफ्तार हायवा ने टक्कर मार दी। ये सभी बिंद थाना क्षेत्र के रामपुर गांव से शेखपुरा जिला के बरबीघा थाना क्षेत्र के बवनबीघा गांव लौट रहे थे। तभी यह हादसा हुआ है। ये लोग उसी गांव के दिलीप यादव की सुपुत्री का फलदान कर लौट रहे थे।
विज्ञापन
इनकी घटनास्थल पर ही हो गई मौत
रघुनंदन यादव के पुत्र उत्तम यादव(50), बालेश्वर यादव के पुत्र उपेंद्र यादव (55) और जमुना मिस्त्री के पुत्र राजेंद्र शर्मा (57) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सभी मृतक शेखपुरा ज़िला के बरबीघा थाना क्षेत्र के आस पड़ोस गांव निवासी हैं।
विज्ञापन
कहाँ कैसे हुआ हादसा
घटना के संबंध में जख्मी उमेश यादव ने बताया कि एक बस पर कुल 46 लोग सवार थे। देर रात वापस लौटने के क्रम में सामने आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने बस में टक्कर मार दिया जिससे तीन लोगों की की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया। जिसके बाद 8 लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद नाजुक हालत में हायर सेंटर रेफर कर दिया। बताया जाता है कि 7 लोगों को मामूली चोटें आई है। जबकि बाकी सभी सुरक्षित हैं। इस घटना में दो किशोर भी घायल हैं। फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है।