फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: High Court's private computer operator arrested distributed fake appointment letters patna bihar police

Bihar: हाई कोर्ट का कंप्यूटर ऑपरेटर फर्जी नियुक्ति पत्र बांटकर लगवा रहा था नौकरी, पुलिस ने दबोचा

Sun, 11 May 2025 08:24 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 11 May 2025 08:24 PM IST
सार

Bihar : खुद था कंप्यूटर ऑपरेटर और लोगों को नौकरी बांट रहा था। जब पुलिस ने उसे दबोचा तो सारी कहानी खुलकर सामने आ गई। उसके घर से कई फर्जी डॉक्यूमेंट भी बरामद हुए।  

विज्ञापन
Bihar: High Court's private computer operator arrested distributed fake appointment letters patna bihar police
आरोपी चंद्रशेखर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पटना उच्च न्यायालय में नौकरी लगवाने का झांसा देकर लोगों को अपने ठगी का शिकार बनाने वाले कंप्यूटर ऑपरेटर को पुलिस ने गिरफ्तार  किया है। मामला पटना के कोतवाली थाना क्षेत्र का है। आरोपी की पहचान सुभाष चन्द्र के रूप में की गई है।  

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : भीषण गर्मी से बच्चों को मिली राहत, स्कूल का बदल गया समय; जानिए कब से होगा लागू
विज्ञापन


.इस संबंध में कोतवाली थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि आरोपी सुभाष चन्द्र उच्च न्यायालय में निजी कंप्यूटर ऑपरेटर था। वह कंप्यूटर के द्वारा जाली कागजात बनाने में माहिर था। इसलिए उसने अपने शैतानी दिमाग से कम समय में ज्यादा रुपया कमाने के लिए फर्जी कागजात बनाने लगा। इसी दौरान उच्च न्यायालय में चपरासी की बहाली निकली, जिसमें उसने फर्जी नियुक्ति पत्र, फर्जी आईकार्ड, उससे संबंधित कागजात बनाकर अभ्यर्थियों को उपलब्ध करवाता था। इतना ही नहीं वह उससे संबंधित प्रॉपर फर्जी आईकार्ड भी बनाता था। कोतवाली थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि सुभाष चन्द्र गैंग का मुख्य सरगना है। उसके साथ कुछ अन्य लोग भी थे जो  इस गोरखधंधे में शामिल थे। सुभाषचंद्र इतना शातिर था कि दो लाख रुपए में फर्जी नियुक्ति पत्र के आधार पर लोगों को बहाल करा देता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ें -यह खबर भी पढ़ें -Tension: सीमा पर गोलीबारी में बिहार का सपूत बलिदान; BSF जवान इम्तियाज ने सीमा पर दिखाया अदम्य साहस

इस मामले में कोतवाली थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि सुभाषचंद्र के संबंध में गुप्त जानकारी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आयी और उसकी घेराबंदी करते हुए आरोपी सुभाषचंद्र को मसौढ़ी से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके पास से कई फर्जी डॉक्यूमेंट बरामद किए हैं।

थानाध्यक्ष राजन कुमार ने बताया कि सुभाष चंद्रा अपने नाम बदल-बदलकर लोगों से ठगी करता था। पुलिस ने छापेमारी करते हुए उसके घर से फर्जी डॉक्यूमेंट बरामद किए हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि तीन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था, जिसमें एक सिंटू कुमार की मौत हो चुकी है। इस सरगना का दूसरा शातिर श्रवण कुमार उर्फ श्रवण कुमार फरार है, जिसकी  गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

                                

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed