फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : HAM party Dr. Santosh Suman targeted RJD party Congress party, sugar mills closed due to jungle raj

Bihar : हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजद और कांग्रेस पार्टी पर बरसे, कहा- जंगलराज की वजह से बंद हो गई थी चीनी मिले

Thu, 03 Jul 2025 06:58 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 03 Jul 2025 06:58 PM IST
सार

Bihar : हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.संतोष सुमन राजद और कांग्रेस पार्टी पर आज जमकर बरसे।उन्होंने लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के समय की याद दिलाते हुए कहा कि जंगलराज की वजह से बिहार की सारी चीनी मिलें बंद हो गई थी। लोग पलायन करने लगे थे। 

विज्ञापन
Bihar : HAM party Dr. Santosh Suman targeted RJD party Congress party, sugar mills closed due to jungle raj
संतोष कुमार सुमन - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ.संतोष सुमन ने राष्ट्रीय जनता दल और कांग्रेस पार्टी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि राजद के दहशत भरे राज में अपराध, भ्रष्टाचार, फिरौती के लिए अपहरण और लूट-खसोट से बिहार के लोग तबाह थे। उन्होंने आगे कहा कि सात चीनी मिलें लालू-राबड़ी और कांग्रेस के राज में तालाबंदी का शिकार हुई।

विज्ञापन

  यह खबर भी पढ़ें-EC: 'इंडिया' ब्लॉक के नेताओं ने चुनाव आयोग से मुलाकात की, बिहार में मतदाता सूची पुनरीक्षण पर जताई आपत्ति
विज्ञापन


हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष व लघु जल संसाधन मंत्री डॉ.संतोष सुमन ने कहा कि एक जमाने में उत्तर बिहार में 16 चीनी मिलें चलती थीं, जिसमें सात मिलें लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के शासन काल में बंद हो गई। मिल बंद होने से लोग बेरोजगार हो गये। इतना ही नहीं इसक असर किसानों पर भी पड़ा। इस वजह से लाखों किसान नकदी फसल की खेती से अलग हो गए। अंत में मजबूर होकर लोग दूसरे राज्यों में पलायन करने लगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह खबर भी पढ़ें-Bihar Election : नीतीश पर निशाना साध तेजस्वी यादव ने घोषणा पत्र जारी किया, कहा- चुनाव जीते तो करेंगे 20 काम

डॉ.संतोष सुमन ने कहा कि पश्चिम चंपारण में  बगहा, नरकटियागंज, चनपटिया, रामनगर, मझौलिया और लौरिया में कुल छह चीनी मिलें थीं। आज के तारीख में सभी चीनी मिलें बंद हैं। डॉ.संतोष सुमन ने कहा कि मधुबनी की लोहट चीनी मिल जंगल राज के दहशत में 1996 में बंद हुई, चनपटिया में 1994 से चीनी मिल बंद है।  मुजफ्फरपुर की मोतीपुर चीनी मिल भी 1997 से, जबकि समस्तीपुर का चीनी मिल में 1985 से ताला बंद है।


                                             

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed