फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Grand Alliance meeting at CM Nitish residence before cabinet meeting, Santosh Manjhi, Lalan Singh

Bihar : कैबिनेट बैठक से पहले बैठना पड़ गया सरकार को, जदयू अध्यक्ष भी पहुंचे; मान लिया- NDA में जा रहे मांझी

Tue, 13 Jun 2023 02:33 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 13 Jun 2023 02:33 PM IST
सार

Bihar : पूर्व CM जीतन राम मांझी के बेटे व मंत्री संतोष मांझी के इस्तीफा देते ही सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। विपक्षी एकता को कोशिश जुटे महागठबंधन के नेता CM आवास पर अचानक आपात बैठक करने लगे।

विज्ञापन
Bihar: Grand Alliance meeting at  CM Nitish residence before cabinet meeting, Santosh Manjhi, Lalan Singh
जीतन राम मांझी और नीतीश कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के बेटे और SC-ST कल्याण मंत्री संतोष सुमन मांझी के इस्तीफे के बाद से सियासी गलियारे में हड़कंप मच गया। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विपक्ष एकता की बात कर रहे नीतीश कुमार को भी गहरा झटका लगा है। मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री आवास एक बैठक बुलाई गई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह, डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, वित्त विजय कुमार चौधरी  और ऊर्जा विजेंद्र यादव पहुंचे। 

विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो संतोष मांझी के इस्तीफे के संबंध में बात की जा रही है। हालांकि, मंत्रिमंडल या सीएम नीतीश कुमार की ओर से अब तक इस्तीफा स्वीकार करने की पुष्टि नहीं हुई है। मुख्यमंत्री आवास से बैठक कर बाहर निकलकर भी इन नेताओं ने संतोष मांझी मामले पर बयान अब तक प्रतिकिया नहीं दी है। 
विज्ञापन


जदयू ने कहा-  ताक़त के हिसाब से हिस्सेदारी मांगी जाती है
वहीं संतोष मांझी के इस्तीफे पर बोले जदयू के वरीय नेता वृषण पटेल ने कहा कि मांझी परिवार के लिए ज्यादा चिंतित रहते हैं। उन्होंने हिन्दुस्तानी आवाम मोच्चा पर तंज कसते हुए कहा कि ताक़त के हिसाब से हिस्सेदारी मांगी जाती है। देश तोड़ने वालों के साथ मांझी जी जा रहे हैं। वहीं मंत्री लेसी सिंह ने कहा है कि संतोष मांझी के इस्तीफे से सरकार की सेहत पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नीतीश कुमार ने मांझी को अपनी कुर्सी तक देेकर उन्हें बिहार का मुख्यमंत्री बनाकर सम्मानित करने का काम किया था। इससे बड़ा सम्मान किसी और के लिए क्या हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संतोष मांझी ने कहा था- HAM को विलय कराना चाहती थी जदूय
मंत्रीमंडल से इस्तीफा देने के बाद संतोष सुमन ने कहा कि हम को विपक्षी एकता के लिए बुलावा नहीं मिला, क्योंकि जदयू हमारी पूरी पार्टी का विलय चाहती थी। पार्टी के रूप में हमारी पहचान पर सवाल था, इसलिए 'हम' रूपी घर तोड़ने के जगह सरकार से निकलना ही अंतिम विकल्प था। उन्होंने कहा कि पार्टी के लिए हमलोग खूब मेहनत कर रहे हैं, ऐसे में इस तरह का विकल्प चुनना संभव नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed