फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: govt directed to all the schools to hold prayers on loudspeakers

बिहार: सरकार ने सभी विद्यालयों को प्रार्थना के समय लाउडस्पीकर के इस्तेमाल का दिया निर्देश

Sat, 11 Aug 2018 09:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 11 Aug 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
Bihar: govt directed to all the schools to hold prayers on loudspeakers

बिहार सरकार ने राज्य के सभी 80 हजार विद्यालयों को प्रार्थना के समय लाउडस्पीकर इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आर के महाजन ने सभी डीईओ, डीपीओ को निर्देश दिए हैं कि प्रार्थना सभा के समय प्राथमिक, माध्यमिक और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों में लाउडस्पीकर का प्रयोग किया जाए। ऐसा विद्यालयों के गुणवत्तापूर्वक संचालन हेतु किया जा रहा है। पत्र में कहा गया है कि सभी विद्यालयों को प्रार्थना के वक्त 'तू ही राम है रहीम है' और राज्य गीत 'मेरी रफ्तार पे सूरज की किरण राज करे, ऐसी परवान दे मालिक कि गगन राज करे' गाना जरूरी है।

विज्ञापन


पत्र में नैतिक शिक्षा से संबंधित पाठ, प्रेरणादायक उपाख्यान और अखबार पढ़ाने को भी प्रार्थना में शामिल करने को कहा गया है। इतना ही नहीं प्रार्थना के वक्त बच्चों के अलावा विद्यालय प्रधान और सभी शिक्षकों को भी उपस्थित रहने को कहा है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब राज्य में इस तरह के निर्देश जारी किए गए हैं। विद्यालयों को सरकार की ओर से लाउडस्पीकर के लिए फंड उपलब्ध कराया जाएगा। उन्हें विद्यालय विकास फंड के तहत 12,500 रुपये से एक लाख रुपये तक दिए जाएंगे। पैसे देने से पहले छात्रों की संख्या देखी जाएगी और फिर उसी हिसाब से लाउडस्पीकर के लिए फंड दिया जाएगा।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने ये पत्र गुरुवार को दिया और शुक्रवार तक सभी को लाउडस्पीकर खरीदने को कहा है। सरकार के इस फैसले पर बिहार माध्यमिक शिक्षा संघ के जनरल सेक्रेटरी और पूर्व विधायक शत्रुघ्न प्रसाद सिंह ने कहा कि लाउडस्पीकर को अनिवार्य करने से राज्य के राजकोष का नुकसान होगा। लाउडस्पीकर से केवल ध्वनि प्रदूषण फैलता है, जबकि विद्यालय एक ऐसी जगह है जहां शांति होनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed