{"_id":"5af1c1244f1c1b87648b670b","slug":"bihar-government-will-provide-financial-help-sc-st-after-passing-pt-in-civil-services-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिविल सेवा परीक्षा में पीटी पास करने पर बिहार सरकार देगी SC-ST छात्रों को आर्थिक मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिविल सेवा परीक्षा में पीटी पास करने पर बिहार सरकार देगी SC-ST छात्रों को आर्थिक मदद
अमर उजाला ब्यूरो, पटना
Updated Tue, 08 May 2018 08:54 PM IST
विज्ञापन
BPSC
बिहार में अब एसटी-एससी छात्रों को पढ़ाई में कोई आर्थिक परेशानी नहीं होगी। सरकार ने लोकसेवा आयोग की परीक्षा में पीटी पास करने वाले अनुसूचित जाति और जनजाति के छात्रों को आर्थिक मदद देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में 16 एजेंडों पर मुहर लगी।
इस बैठक में एससी-एसटी छात्रों को बीपीएससी परीक्षा में पीटी पास करने पर 50 हजार और संघ लोकसेवा आयोग की परीक्षा में पीटी पास करने पर एक लाख रुपये आगे की तैयारी के लिए आर्थिक मदद के रूप में देने के प्रस्तावों को मंजूरी दी गई है।
फैसले की जानकारी देते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि सरकार अब प्रतिभावान एससी-एसटी छात्रों को आर्थिक मदद देगी। ऐसे में यूपीएससी पीटी में क्वालीफाई करने पर एक लाख मदद और बीपीएससी पीटी में क्वालीफाई करने पर 50 हजार की मदद दी जाएगी। इसके साथ ही एससी-एसटी छात्रों को प्रति छात्र एक हजार रुपये हॉस्टल अनुदान मिलेगा।
विज्ञापन
कैबिनेट के अन्य फैसलों में राजगीर मलमास मेला को मिला राजकीय मेले का दर्जा दिया गया है। साथ ही पूर्णिया में 63.29 करोड़ से स्थापित होगा फ्रोजेन सीमेन बैंक को मंजूरी दी गई है। इसके अलावा 577 इंजीनियरों के पदों का सृजन भी किया गया है।