फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar government extended the lockdown for another week now the ban will continue till June 1

बिहार: सरकार ने और 1 हफ्ते के लिए बढ़ाई लॉकडाउन की तिथि, अब 1 जून तक जारी रहेगी पाबंदी

Mon, 24 May 2021 02:12 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रियंका तिवारी Updated Mon, 24 May 2021 02:12 PM IST
सार

बिहार में कोरोना की स्थिति की समीक्षा के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि प्रदेश में एक और सप्ताह तक लॉकडाउन लागू रहेगा।

विज्ञापन
Bihar government extended the lockdown for another week now the ban will continue till June 1
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

बिहार से बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश में सरकार ने एक बार फिर से लॉकडाउन की अवधि को बढ़ा दिया है। इसके तहत राज्य में अब 1 जून तक लाॅकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक ट्वीट के जरिये इस बात की जानकारी दी। अपने ट्वीट में मुख्यमंत्री नीतीश ने कहा कि उन्होंने आज यानी सोमवार (24 मई) को एक बार फिर से सहयोगी मंत्रीगण और पदाधिकारियों के साथ प्रदेश में कोरोना की स्थिति की समीक्षा की,  जिसके बाद लॉकडाउन लगाने का फैसला लिया गया।

विज्ञापन


ट्वीट कर दी जानकारी
नीतीश कुमार ने ट्वीट में लिखा, 'कोरोना संक्रमण को देखते हुए 5 मई 2021 से तीन सप्ताह के लिए लाॅकडाउन लगाया गया था। आज फिर से सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ स्थिति की समीक्षा की गई।'
विज्ञापन

लाॅकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा
बता दें मुख्यमंत्री ने आगे कहा, 'लाॅकडाउन का अच्छा प्रभाव पड़ा है और कोरोना संक्रमण में कमी दिख रही है। अतः बिहार में 25 मई के आगे एक सप्ताह के लिए अर्थात 1 जून, 2021 तक लाॅकडाउन जारी रखने का निर्णय लिया गया है।'

4 हजार नए कोविड केस हुए दर्ज
उल्लेखनीय है कि बिहार में लॉकडाउन लागू किए जाने के बाद से कोरोना के मामले घटने लगे हैं। प्रदेश के सरकारी आंकड़े में पहले जहां प्रतिदिन 15 हजार से अधिक कोरोना के केस दिखाए जा रहे थे, वहीं अब प्रतिबंधों के लागू होने के लगभग एक महीने बाद 5 हजार से भी कम केस दर्ज हो रहे है। राज्य में रविवार (23 मई) को कोरोना के करीब 4 हजार 200 मरीज सामने आए। साथ ही रोजाना यहां एक लाख से अधिक कोरोना की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed