{"_id":"6406da727b3f3a09f40ad373","slug":"bihar-gold-biscuits-worth-one-crore-recovered-from-kishanganj-was-bringing-gold-from-bangladesh-bsf-caught-2023-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: किशनगंज से एक करोड़ के गोल्ड बिस्किट बरामद, बंगलादेश से सोना लेकर आ रहा था, BSF ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: किशनगंज से एक करोड़ के गोल्ड बिस्किट बरामद, बंगलादेश से सोना लेकर आ रहा था, BSF ने पकड़ा
Tue, 07 Mar 2023 12:02 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 07 Mar 2023 12:02 PM IST
सार
Bihar: किशनगंज में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSP जवान ने छापेमारी कर 15 गोल्ड बिस्किट बरामद किए हैं। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि बंगलादेश से गोल्ड बिस्किट लेकर आ रहा था।
विज्ञापन
बंगाल से गोल्ड बिस्किट बरामद।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
किशनगंज में भारत-बांग्लादेश बॉर्डर पर BSP जवान ने छापेमारी कर 15 गोल्ड बिस्किट बरामद किए हैं। साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान उसने बताया कि बंगलादेश से गोल्ड बिस्किट लेकर आ रहा था। से त्रिमोहनी निवासी शंकर साहा और सागर मंडल को गोल्ड की डिलीवरी देनी थी। इसी बीच BSP की 61वीं बटालियन के जवानों ने राश्ति गश्ती के दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के तस्कर ने दिया था सोना
तस्कर ने बताया कि बांग्लादेश के दिनाजपुर जिले के बाघमारा गांव निवासी इस्तियाक ने उसे बिस्किट दी थी। तस्कर की पहचान बंगाल के हरिपोखर गांव निवासी 23 वर्षीय मंजुरुल शेख उर्फ मुन्ना पिता यूनिस शेख के रूप में हुई है। BSF का कहना है कि बॉर्डर पर रात्रि गश्ती के दौरान एक बाइक सवार आता दिखा। सुरक्षाकर्मियों ने उसे रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगा। वह भागने की कोशिश करने लगा। इसके बाद खदेड़ कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 15 सोने के बिस्किट बरामद हुए। इनकी कीमत करीब एक करोड़ रुपए हैं। तस्कर को बिस्किट समेत बंगाल कस्टम के हवाले कर दिया गया है।
विज्ञापन
बंगाल में तालाब से 2.57 करोड़ का सोना बरामद
इधर, सोमवार को पश्चिम बंगाल के नदिया जिले के कल्याणी चौकी इलाके से BSF ने छापेमारी कर तालाब से 2.57 करोड़ रुपये के सोने के बिस्कुट बरामद किए। BSF की मानें तो गुप्त सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचकर तालाब में तलाशी अभियान चलाया गया था। तलाशी अभियान के दौरान तालाब से सोने के 40 बिस्कुट मिले हैं। बरामद किए गए सोने का बाजार मूल्य करीब 2.57 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन