Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Geospatial technology be used for making urban development sustainable deliberations held at IIT Patna

बिहार: शहरी विकास को टिकाऊ बनाने के लिए भू-स्थानिक तकनीक का होगा इस्तेमाल, आईआईटी पटना में मंथन

Tue, 17 Nov 2026 05:54 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 17 Nov 2026 05:54 PM IST
सार

आईआईटी पटना में भारत-श्रीलंका की पांच दिवसीय कार्यशाला शुरू हुई। इसमें शहरी पर्यावरण को टिकाऊ बनाने और शहरीकरण की चुनौतियों से निपटने में भू-स्थानिक तकनीक की भूमिका पर चर्चा होगी। विशेषज्ञ लाइडार, आर्कजीआईएस और गूगल अर्थ इंजन का प्रशिक्षण देंगे।

 

विज्ञापन
Bihar: Geospatial technology be used for making urban development sustainable deliberations held at IIT Patna
आईआईटी पटना में भारत-श्रीलंका के विशेषज्ञों का मंथन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहरी पर्यावरण को टिकाऊ बनाने और तेजी से बढ़ते शहरीकरण की चुनौतियों से निपटने के लिए भू-स्थानिक तकनीक के इस्तेमाल पर भारत और श्रीलंका के विशेषज्ञों ने मंथन किया। मंगलवार को आईआईटी पटना परिसर में ‘शहरी पर्यावरण स्थिरता के लिए भू-स्थानिक प्रौद्योगिकियों के अनुप्रयोग’ विषय पर पांच दिवसीय भारत-श्रीलंका द्विपक्षीय कार्यशाला शुरू हुई। यह कार्यशाला 21 नवंबर तक चलेगी।

विज्ञापन

उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि भारत में श्रीलंका की उच्चायुक्त महिषिनी कोलोने ने कहा कि भारत और श्रीलंका के संबंध दो हजार वर्षों से अधिक पुराने हैं। उन्होंने कहा कि तेजी से हो रहे शहरी विस्तार के बीच पर्यावरण की सुरक्षा करते हुए बुनियादी ढांचे का विकास करना बड़ी चुनौती है। भू-स्थानिक तकनीक के माध्यम से शहरी क्षेत्रों की मैपिंग, निगरानी और बेहतर नियोजन किया जा सकता है।

विज्ञापन


पढे़ं: प्रदेश में जल्द शुरू होंगी पांच नई चीनी मिलें, सीएम सम्राट चौधरी ने गन्ना विकास रथ को दिखाई हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार सरकार के योजना एवं विकास विभाग की अपर मुख्य सचिव डॉ. एन. विजया लक्ष्मी ने कहा कि पहले भूमि सर्वेक्षण और शहरी नियोजन मुख्य रूप से कागजी रिकॉर्ड पर निर्भर थे। भू-स्थानिक तकनीक ने भूमि प्रबंधन और शहरी नियोजन को अधिक सटीक, तेज और प्रभावी बनाया है।

आईआईटी पटना के डीन (प्रशासन) प्रो. अवलेन्द्र कुमार ठाकुर ने दोनों देशों के बीच शैक्षणिक और सांस्कृतिक संबंधों को रेखांकित किया। वहीं, कोलंबो विश्वविद्यालय के पूर्व डीन एवं कार्यवाहक कुलपति प्रो. लसंथा मानवदु ने बाढ़, जमीन धंसने और टिकाऊ विकास जैसी साझा चुनौतियों से निपटने के लिए संयुक्त शोध की जरूरत बताई।

कार्यशाला के दौरान लाइडार, आर्कजीआईएस और गूगल अर्थ इंजन जैसी आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसका उद्देश्य टिकाऊ शहरी विकास और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए तकनीकी क्षमता बढ़ाना है। कार्यक्रम का आयोजन डॉ. अक्षर त्रिपाठी और डॉ. पापिया राज के समन्वय में किया जा रहा है। उद्घाटन समारोह में आईआईटी पटना के रजिस्ट्रार डॉ. महेशकुमार एच. कोलेकर समेत कई शिक्षाविद और अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed