फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   bihar: gang rape with two girl in motihari

बिहारः मोतिहारी में दो गैंगरेप, युवती का किया निर्भया सा हाल, बच्ची को भी नहीं बख्शा

Thu, 23 Jun 2016 06:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 23 Jun 2016 06:23 PM IST
विज्ञापन
bihar: gang rape with two girl in motihari

बिहार में कानून व्यवस्‍था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच एक और हृदयविदारक घटना ने तमाम व्यवस्‍था पर सवाल खड़ा कर दिया है। मोतिहारी जिले में एक के बाद एक गैंगरेप ने सरकार के साथ ही पुलिस प्रशासन की भी नींद उड़ा दी है। यहां गैंगरेप की एक घटना में तो आरोपियों ने क्रूरता की तमाम हदें पार कर दी। 

विज्ञापन


एएनआई की रिपोर्ट के अनुसाार 21 साल की युवती से सामूहिक दुष्कर्म करते हुए उसके प्राइवेट पार्ट में पिस्टल और लकड़ी के गुटके घुसा दिए गए। असहनीय दर्द से युवती बेहोश हो गई तो आरोपी उसे नग्न अवस्‍था में सड़क के किनारे छोड़कर फरार हो गए। वहीं एक अन्य घटना में दस साल की बच्ची को भी दरिंदों ने अपनी हवस का शिकार बनाया। 
विज्ञापन


पहली घटना में 21 साल की एक युवती दरिंदों का शिकार बनी। उससे एक स्‍थानीय निवसी समीउल्लाह ने बलात्कार किया। आरोपी ने इस दौरान उसका वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी लगातार उसे बलात्कार करके उसका शिकार करता रहा। इसी बीच पीड़िता ने एक बार उस पर उस समय ब्लेड से हमला कर दिया जब उसने दोबारा उसका शोषण करने के लिए बुलाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता के इस हमले से आरोपी इस कदर क्रोधित हो गया कि उसके साथ क्रूरता की हदें पार कर दी। उससे मारपीट की गई और दोस्तों को बुलाकर उसका बलात्कार कराया। आरोपी पीड़िता को नग्न अवस्‍था में सड़क किनारे फेंक कर फरार हो गए। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज करने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

bihar: gang rape with two girl in motihari

वहीं एक दूसरी घटना में जिले के एक गांव में बुधवार रात दो लोगों ने दस साल की बच्ची से बलात्कार किया। इसके चलते मासूम की हालत ज्यादा बिगड़ गई जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, यहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों प्रमोद साहनी और कमल साहनी को हिरासत में लिया है। 

लड़की के भाई ने बताया कि दोनों आरोपियों ने घर से उसका अपहरण किया और उसे अपने साथ ले गए। जहां उसका उसके साथ गैंगरेप किया। जब उसने चिल्लाना चाहा तो आरोपियों ने उसकी गर्दन पर चाकू रखकर धमकी दी। 

उसने आरोप लगाया कि अब परिवार पर मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। युवक ने बेचारगी से बताया कि "हम गरीब आदमी हैं, वो कह रहे हैं कि मुकदमा वापस न लिया तो हमें गोली मार देंगे।" परिजनों ने पुलिस पर भी आरोप लगाया कि उन्होंने मामले में जल्द कार्रवाई नहीं की जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed