{"_id":"5e36d2d08ebc3e4b425e1654","slug":"bihar-four-people-who-drowned-in-a-pond-during-pooja-die-due-to-drowning","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: पूजा के दौरान तालाब में नहाने गए चार लोगों की डूबने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: पूजा के दौरान तालाब में नहाने गए चार लोगों की डूबने से मौत
Sun, 02 Feb 2020 07:17 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, सीतामढ़ी
पीटीआई, सीतामढ़ी
Published by: अनवर अंसारी
Updated Sun, 02 Feb 2020 07:17 PM IST
विज्ञापन
drowning
बिहार में सीतामढ़ी जिले के सोनबरसा थाना क्षेत्र में रविवार को एक किशोरी सहित चार लोगों की एक तालाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक सदर वीर धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मृतकों में साजन कुमारी (07), आलोक कुमार भगत (18), नीरज कुमार भगत (20) और राम विश्वास भगत (35) शामिल हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि एक पूजा के सिलसिले में ये सभी लोग तालाब में नहाने गए थे तभी साजन, आलोक और नीरज को डूबते देख उन्हें बचाने गए राम विश्वास की भी डूबने से मौत हो गई। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला सदर अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन