फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Four people raped a woman in Banka, miscreants beat up her husband

Bihar: बांका में महिला के साथ चार लोगों ने किया दुष्कर्म, पति के साथ की मारपीट

Sun, 16 Apr 2023 10:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांका Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 16 Apr 2023 10:09 PM IST
सार

बांका में चार बदमाशों ने मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप किया है। यह घटना रजौन थाना क्षेत्र की है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति के साथ मारपीट करते हुए घर में लूटपाट भी की गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Bihar: Four people raped a woman in Banka, miscreants beat up her husband
महिला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांका में चार बदमाशों ने मिलकर एक महिला के साथ गैंगरेप किया है। यह घटना रजौन थाना क्षेत्र के टेकनी गांव की है। पीड़िता का कहना है कि इस क्रम में उसके पति के साथ बदमाशों ने मारपीट भी किया है। पीड़िता का यह भी कहना है कि उनलोगों ने उसके घर में लूटपाट भी की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घर में अचानक घुसकर दिया घटना को अंजाम  
पीड़िता के पति ने पुलिस को दिए गये आवेदन में बताया है कि शुक्रवार की देर रात वह घर के बरामदे में सोया हुआ था। तभी गांव के ही चार लोग आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। फिर उन लोगों ने घर में घुसकर उसकी पत्नी के साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, जाते जाते वे लोग उसके घर से ऑटो का स्टेपनी और घर में रखे हुए 20 हजार रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन


कौन हैं आरोपी 
आरोपियों की पहचान करते हुए आरोपी के पति ने पुलिस को बताया कि इस घटना में गांव के ही पिकअप मालिक एवं उसके चालक के अलावे दो और लोग शामिल हैं। इस संबंध में रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि वरीय अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है। प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।साथ ही इस घटना में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक आरोपी गिरफ्तार, तीन की खोज जारी  
रजौन थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक ऑटो चालक की पत्नी के साथ गैंगरेप किया गया है। इस दौरान पीड़ित महिला और उसके पति के साथ मारपीट भी की गई है।उनके शरीर पर जख्म के भी कई निशान मिले हैं। थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल के साथ वह घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिवार के निशानदेही पर पुलिस ने गांव के ही जब्बा रजक नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सघन छापेमारी कर रही है। थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed