{"_id":"6460c3933f9bfcbf260694e2","slug":"bihar-four-people-of-the-same-family-died-due-to-drowning-in-the-ganges-river-in-patna-2023-05-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bihar : बरखी पर गंगा में नहाने गए चार युवक डूबे, जहां बागेश्वर वाले बाबा का कार्यक्रम वहीं से आए थे दीघा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : बरखी पर गंगा में नहाने गए चार युवक डूबे, जहां बागेश्वर वाले बाबा का कार्यक्रम वहीं से आए थे दीघा
Sun, 14 May 2023 04:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sun, 14 May 2023 04:48 PM IST
सार
पटना में रविवार को बरखी नहाने गए एक ही परिवार के चार लोगों की डूबने से मौत हो गई। घटना दीघा घाट की है। घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाने ने इस बात की जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी। एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंचकर डूबे युवकों की तलाश में जुट गए हैं।
विज्ञापन
खोज में जुटी SDRF की टीम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में रविवार को बरखी के मौके पर गंगा नहाने गए एक ही परिवार के चार युवकों की डूब गए। घटना दीघा घाट की है। घटना की सूचना मिलते ही दीघा थाने की पुलिस ने घटना की जानकारी एसडीआरएफ टीम को दी। एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर गंगा नदी में डूबे युवकों की तलाश में जुट गई।
विज्ञापन
सभी हैं एक ही परिवार के
सभी 20 वर्ष से 22 वर्ष के बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि यह सभी युवक एक ही परिवार के सदस्य थे। घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। आननफानन में लोगों ने इसकी सूचना दीघा थाने को दी।
विज्ञापन
बरखी के मौके पर गये थे स्नान करने
घटना की जानकारी देते हुए दिखा थाना प्रभारी ने बताया कि रविवार को पटना के नौबतपुर से चार लड़के बरखी के मौके पर गंगा स्नान करने दीघा घाट गये थे। नहाने के क्रम में जैसे ही वेलोग गंगा नदी में नहाने उतरे, अचानक गहरे पानी में जाने की वजह से डूबने लगे पटना के दीघा घाट उन्हें डूबता देख अन्य लडकों ने उसे बचाने की कोशिश की जिसमें चारों तेज बहाव में बह गए। घाट पर के कुछ लोगों ने हंगामा किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पूरे गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
शव की तलाश में जुटी एसडीआरएफ की टीम
थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना की सूचना एसडीआरएफ टीम को दी गई। सूचना मिलने के बाद एसडीआरएफ टीम भी घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत गंगा नदी में सर्च अभियान शुरू कर दिया।
पानी से शव निकालती एसडीआरएफ की टीम
- फोटो : अमर उजाला
दो शव बरामद
देर शाम तक प्राप्त सूचना के अनुसार चार में से दीपक कुमार उर्फ बिट्टू एवं गुड्डू महतो उर्फ छोटू का शव बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव ने बताया कि दो युवकों के शव दीघा घाट से निकाले गए, बाकी दो- धीरेंद्र कुमार और मुन्ना कुमार की खोजबीन बोट से की जा रही है।
देर शाम तक प्राप्त सूचना के अनुसार चार में से दीपक कुमार उर्फ बिट्टू एवं गुड्डू महतो उर्फ छोटू का शव बरामद कर लिया गया है। एसडीआरएफ के सब इंस्पेक्टर अशोक कुमार यादव ने बताया कि दो युवकों के शव दीघा घाट से निकाले गए, बाकी दो- धीरेंद्र कुमार और मुन्ना कुमार की खोजबीन बोट से की जा रही है।