{"_id":"62c6c3f54ab1a40bfc546187","slug":"bihar-four-children-drowned-in-a-pit-filled-with-water-in-darbhanga","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: दरभंगा में एक साथ चार बच्चों की हुई डूबने से मौत, घर से खेलने के बहाने निकले थे नाबालिग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: दरभंगा में एक साथ चार बच्चों की हुई डूबने से मौत, घर से खेलने के बहाने निकले थे नाबालिग
Thu, 07 Jul 2022 05:01 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Thu, 07 Jul 2022 05:01 PM IST
सार
बिहार के दरभंगा से एक साथ चार बच्चों के डूबने से मौत की घटना सामने आई है। घटना यहां के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रामपुरा पंचायत स्थित मिर्जापुर जगनी टोला की बताई जा रही है। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मृतक बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
चार बच्चों की डूबने से मौत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के दरभंगा से एक साथ चार बच्चों के डूबने से मौत की घटना सामने आई है। घटना यहां के सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के रामपुरा पंचायत स्थित मिर्जापुर जगनी टोला की बताई जा रही है।जानकारी के मुताबिक, बच्चे बुधवार को घर से खेलने के लिए निकले थे। इसके बाद गुरुवार को उनके शव गांव के बाहर एक पानी से भरे बड़े गड्ढ़े से बरामद हुए। फिलहाल मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लेते हुए मृतक बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, बच्चे बुधवार को घर से खेलने के लिए गए थे। बुधवार देर शाम तक जब चारों बच्चे वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी देर तक खोज करने के बाद गांव के पश्चिम कोच्ही बांध के भींडा पर लापता बच्चों के कपड़े रखे मिले।
विज्ञापन
हालांकि तब तक काफी अंधेरा हो गया था। जिसके कारण बच्चों की खोज रोकनी पड़ी। इसके बाद गुरुवार सुबह फिर से मौके पर खोज की गई तो वहां पानी से भरे गड्ढ़े में चारों बच्चों के शव मिले।
विज्ञापन
इसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और मृतक बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मृतकों की पहचान जावेद अंसारी, नफीस अंसारी, मोहम्मद इरशाद और मोनू सिकलगर के रूप में हुई है। इनमें से जावेद, नफीस और मोहम्मद इरशाद की उम्र 12-12 साल और मोनू की उम्र सात साल बताई जा रही है।