{"_id":"674036456e221321de0c9d07","slug":"bihar-former-panchayat-samiti-member-sexually-exploited-a-minor-in-madhepura-victim-s-family-filed-a-case-2024-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: एक साल तक नाबालिग के साथ गंदा काम करता रहा, गर्भवती करने के बाद ऐसा किया; पीड़ित परिवार ने लगाई गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: एक साल तक नाबालिग के साथ गंदा काम करता रहा, गर्भवती करने के बाद ऐसा किया; पीड़ित परिवार ने लगाई गुहार
Fri, 22 Nov 2024 01:14 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Fri, 22 Nov 2024 01:14 PM IST
सार
Madhepura News: पूर्व पंचायत समिति सदस्य ने लड़की को शादी का झांसा दिया। दो साल तक वह उसका यौन शोषण करता रहा। जब लड़की पांच माह की गर्भवती हुई तो परिवार वाले दंग रह गए।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधेपुरा मधेपुरा के मुरलीगंज थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप पूर्व पंचायत समिति सदस्य पर लगाया गया है। इस मामले में नाबालिग लड़की की मां के आवेदन पर मुरलीगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। जानकारी के अनुसार पूर्व पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र यादव पर एक 15 वर्षीय नाबालिग ने बहला-फुसलाकर शादी का झांसा देकर एक साल तक संबंध बनाया। साथ ही उनके माता-पिता को एक बीघा जमीन लिख देने का प्रलोभन भी दिया। लड़की पांच माह गर्भवती हो गई तो उन्होंने सारी बात अपने माता-पिता को बताई।
विज्ञापन
शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया
17 नवंबर को पीड़िता की मां ने आरोपी धर्मेंद्र यादव को जब पुत्री के गर्भवती होने की बात कह शादी करने का दबाव बनाया तो वह मुकर गया। आरोपी ने एक बीघा जमीन बेचकर दूसरी जगह शादी करवा देने की बात कही। उसके बाद पीड़िता के परिजनों को कई तरह की धमकी आने लगी है।
विज्ञापन
दो बार पंचायत समिति सदस्य रह चुका है
परिजनों का कहना है कि आरोपी दबंग प्रवृत्ति का है। साथ ही पूर्व में दो बार पंचायत समिति सदस्य रह चुका है। इसलिए जनप्रतिनिधि रहने के कारण मामला दबाने का पीड़िता सहित उनके परिजनों पर दबाव बनाया जा रहा है, लेकिन पीड़ित परिजन न्याय की गुहार लगा रहे हैं। इधर, मुरलीगंज थाना में 18 नवंबर को मामला दर्ज कर जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। मधेपुरा एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि पीड़िता की ओर से आवेदन प्राप्त हुआ है। प्राथमिकी दर्ज कर मामले का अनुसंधान किया जा रहा है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन