फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Former CM Jitan Ram Manjhi daughter in law again targets Rohini Acharya

बिहार का घमासान: जीतन राम मांझी की बहू ने लालू की बेटी रोहिणी पर किया वार, जानिए अब क्या कहा 

Sat, 19 Mar 2022 07:50 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: Amit Mandal Updated Sat, 19 Mar 2022 07:50 PM IST
सार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच हुई तकरार का मामला बिहार विधान परिषद में भी गूंजा था और इसी को लेकर दीपा मांझी ने रोहिणी आचार्य को निशाने पर लिया। 

विज्ञापन
Bihar: Former CM Jitan Ram Manjhi daughter in law again targets Rohini Acharya
लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी (बाएं) और जीतनराम मांझी की बहू दीपा (दाएं)। - फोटो : Social Media

विस्तार

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के अध्यक्ष जीतन राम मांझी की बहू दीपा संतोष मांझी एक बार फिर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य से उलझ पड़ीं। दीपा ट्विटर पर लालू परिवार के खिलाफ पहले भी हमलावर रही हैं। खासकर उनके निशाने पर लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य रहती हैं। दीपा ने रोहिणी पर एक बार फिर ट्वीट करके हमला किया है।

विज्ञापन


नीतीश कुमार और स्पीकर के बीच तकरार पर हुई रार 
बिहार विधान सभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा के बीच हुई तकरार का मामला बिहार विधान परिषद में भी गूंजा। इसी क्रम में जनता दल यूनाइटेड नेता अशोक चौधरी ने राबड़ी देवी पर हमला किया तो जवाब में राबड़ी देवी उन्हें मुख्यमंत्री का दलाल बता डाला था। अशोक चौधरी ने राबड़ी देवी की शिक्षा पर तंज कसा तो राबड़ी देवी व आरजेडी ने इसे महिला का अपमान बताया था। रोहिणी आचार्य ने इसी मामले पर चौधरी को निशाने पर लेते हुए अपने ट्वीट कर उनपर पलटूराम (मुख्यमंत्री नीतीश कुमार) की दलाली का फर्ज अदा करने का आरोप लगाया। रोहिणी ने लिखा कि इसीलिए वह महिला का भी अपमान करके विधानसभा अध्यक्ष वाला मामला दबाने का साजिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


रोहिणी आचार्य के इस ट्वीट पर दीपा मांझी ने भी अपने तेवर दिखाए। अपने ट्वीट में रोहिणी को 'सिंगापुरिया' संबोधित हुए कहा कि वे कभी दलित को चोर बोलती हैं तो कभी दलाल, सुधरेंगी या नहीं? उन्होंने आगे लिखा है कि क्या रोहिणी जो मन में आएगा, वही बोलेंगी और हम दलित सब चुप बैठेंगे? यह जंगलराज नहीं है, जब तुम लोग दलित नरसंहार कराकर चारा की दलाली खाते थे। अब दलितों को जो भी अपमानित करेगा, उसका मुंह भकोर (नोंच) लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed