फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Former CM granddaughter held hostage in her house at gunpoint, fired upon; Police surrounded the house

Bihar: पूर्व मुख्यमंत्री की पोती को बनाया बंधक, फायरिंग भी की; पुलिस ने घर को घेरा तो बाहर निकला आरोपी पति

Mon, 16 Sep 2024 09:52 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 16 Sep 2024 09:52 PM IST
सार

आरोपी ने कहा कि मैं खुद को मारने आया था। मैं अपनी पत्नी और उसकी मां से बात करने आया था। वो लोग बात नहीं कर रहे थे। मैं अपनी पत्नी को अपने साथ में रखना चाहता हूं। हमारा रिश्ता 10 साल से है। मैंने उनलोगों मनाने की बहुत कोशिश की लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। 

विज्ञापन
Bihar: Former CM granddaughter held hostage in her house at gunpoint, fired upon; Police surrounded the house
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

पूर्णिया में भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्वर्ग भोला पासवान शास्त्री की पोती मेघा को हथियार के बल पर घर में बंधक बना लिया। इस घटना को अंजाम किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने दिया। इतना ही नहीं बंधक बनाने से पहले उसने करीब छह राउंड फायरिंग की। मेघा के मायके वालों ने पुलिस से गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस पहुंची और घर को घेर लिया। करीब तीन घंटे तक आरोपी पुलिस को इधर-उधर की बात कर उलझाता रहा। काफी समझाने के बाद उसने दरवाजा खोला। इसके बाद पुलिसिया पूछताछ में उसने जो कहा कि वह चौंकाने वाला था। यह घटना के हाट थाना क्षेत्र के डीआईजी चौक इलाके की है। 

मनोहर ने कहा- मैं खुद को मारने आया था
बताया जा रहा है कि मेघा ने 10 साल पहले पूर्व जिले के सुखसेना गांव निवासी मनोहर कुमार झा से लव मैरिज कर लिया था। हालांकि शादी के कुछ दिन बाद ही दोनों अलग हो गए। पुलिस से पूछताछ के दौरान मनोहर ने कहा कि हमदोनों के बीच विवाद चल रहा था। उसकी जाति अलग होने के कारण मेरे परिवार ने इस रिश्ते को नहीं स्वीकार किया। मैं दो साल बाद बात करने के इरादे से पत्नी के पास आया था। मेरे हाथ में हथियार था अगर पर मुझे मारना होता तो जिस समय उसे बंधक बनाया, उसी वक्त मार देता। मनोहर ने कहा कि मैं खुद को मारने आया था। मैं मेघा और उसकी मां से बात करने आया था। वो लोग बात नहीं कर रहे थे। मैं मेघा को अपने साथ में रखना चाहता हूं। हमारा रिश्ता 10 साल से है। मैंने लड़की और उसके परिवार वालों को मनाने की बहुत कोशिश की। लेकिन किसी ने एक नहीं सुनी। 

विज्ञापन

लड़की को सुरक्षित बचाने के प्रयास कर रही पुलिस
मेघा के परिजनों का कहना है कि सोमवार को अचानक मनोहर कुमार झा आया और लगातार छह राउंड हुआ। फायरिंग कर दी और हाथ में पिस्टल लगाते हुए घर में घुस गया और लड़की को बंधक बना लिया। बंधक की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर घर को चारों तरफ से घेर लिया है। काफी देर समझाने-बुझाने ने बाद आरोपी पति ने घर का दरवाजा खोला। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन


अपनी बातों में पुलिस को उलझाता रहा
वहीं मामले को लेकर एसडीपीओ पुष्कर कुमार ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही केहाट, सहायक, मधुबनी एवं सदर थाना के थानेदार सदलबल पहुंचे और घर को चारों ओर से घेर लिया है। घर के बाहर से आरोपी पति से लंबी बातचीत की, लेकिन वह बाहर नहीं निकला और अपनी बातों में पुलिस को उलझाता रहा। आरोपी के दोनों हाथों में पिस्टल रहने के कारण पुलिस घर के अंदर नहीं घुस पा रही थी। आरोपी ने पूरे घर में किरोसिन तेल छिड़क दिया था। हालांकि, हालात अब नियंत्रण में है। उससे पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed