फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar floods water lodged many districts motihari house collapses darbhanga health centre building washed

बिहार में बाढ़: मोतिहारी में देखते ही देखते जमींदोज हो गया मकान, दरभंगा में भरभराकर गिरी स्वास्थ्य केंद्र की बिल्डिंग

Sun, 04 Jul 2021 01:31 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 04 Jul 2021 01:31 PM IST
सार

बिहार में भारी बारिश की वजह से कई जिलों में जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। करीब एक दर्जन जिलों में बाढ़ के हालात बने हुए हैं। बाढ़ की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त है। वहीं कई मकानें पानी में समा रहे हैं। 

विज्ञापन
Bihar floods water lodged many districts motihari house collapses darbhanga  health centre building washed
बिहार में बाढ़ का कहर - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी बारिश और नेपाल द्वारा बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने से यूपी-बिहार  के कई हिस्सों में बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई है। राज्य के दरभंगा, मधुबनी, सीतामढ़ी, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर समेत 11 जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। यहां के छोटी-बड़ी नदियां उफान पर है। पिछले महीने गंडक नदी में नेपाल ने 4 लाख 12 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा था। सबसे ज्यादा कोसी और गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। अचानक नदियों में पानी आने से लोग भयभीत हैं। लोग उंचे स्थानों पर ठहराव किए हुए हैं। हजारों लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर पहुंच गए तो कई मजबूरन निचले इलाकों में ही ठहरे हैं। पूर्वी चंपारण ( मोतिहारी ) से निकलने वाली बुढ़ी गंडक खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। दरभंगा और मोतिहारी में तो कई इमारतें पानी में समा गई हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


मोतिहारी में नदी किनारे एक मकान देखते ही देखते जमींदोज हो गया। भवानीपुर में पांच कमरों का मकान धराशायी हो गया। गनीमत रही कि मकान में उस वक्त कोई नहीं था। नहीं तो इसमें कई लोगों की जानें जा सकती थी। मकान पानी में ढहने की वजह नदी में ज्यादा पानी आना और जमीन का खिसकना माना जा रहा है। बिहार में नदियों के बढ़ते जलस्तर और कई इलाकों में पानी भरने के बाद लोग निचले स्थानों को छोड़कर ऊंचे इलाकों में जा रहे हैं। आम लोगों के साथ-साथ बाढ़ के कारण मवेशियों के लिए भी संकट पैदा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य केंद्र की गिरी दीवार
दरभंगा जिले के अतिहार गांव से भी ऐसी ही तस्वीर सामने आई है। वीडियो में एक इमारत के चारों तरफ पानी देखा जा सकता है। थोड़ी ही देर में इमारत की एक दीवार भर भराकर गिर गई। यह बिल्डिंग उप-स्वास्थ्य केंद्र का है, जो बाढ़ के पानी में ढह गया। पिछली बार भी दरभंगा में बाढ़ ने जमकर तबाही मचाई थी। 
  कई नदियों का बढ़ा जलस्तर
गंडक, बागमती, कमला और महानंदा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। कमला और बागमती नदी जो खतरे के निशान के ऊपर बह रही हैं। वहीं, गंडक नदी के जलस्तर के बढ़ने से पश्चिमी चंपारण, गोपालगंज और सारण में स्थिति बिगड़ती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed