फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Flood News: Due to rain, water entered many villages of Gaya, traffic disrupted, Bihar Jharkhand

Bihar Flood News: लगातार बारिश के कारण गया के कई गांवों में घुसा पानी, सड़कें भी टूटीं; लोगों का हाल हुआ बेहाल

Sat, 21 Jun 2025 11:39 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 21 Jun 2025 11:39 AM IST
सार

लोगों का कहना कि लगातार हो रही बारिश के कारण मुहाने नदी में अचानक जलस्तर बढ़ गया। जलस्तर बढ़ने के वजह से नहर के जरिए पानी का तेज बहाव गांवों तक पहुंच रहा है। पूरा गांव जलमग्न हो गया है।

विज्ञापन
Bihar Flood News: Due to rain, water entered many villages of Gaya, traffic disrupted, Bihar Jharkhand
तेज बहाव के कारण टूट सड़क। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार-झारखंड की सीमा पर दो दिनों से लगातार हो रही बारिश से नदियों में पानी का जलस्तर बढ़ गया है। पानी का बहाव इतना तेज था कि 40 से अधिक गांव चपेट में आ गए। बोधगया के मुहाने नदी में अचानक पानी का सैलाब बढ़ा है। नदी के पास के इलाकों को चपेट में ले लिया है। नदी के सटे कई गांवों के घरों में पानी घुस गया है। साथ ही खेतों में लगे मूंग की फसल बर्बाद हो गया। वहीं बसाढी पंचायत के बतसपुर गांव से छाछ जोड़ने वाली मुख्य सड़क मार्ग पानी के तेज बहाव में टूट गया। जिसके वजह से दर्जनों गांवों का संपर्क टूट गया है। बोधगया में बारिश का पानी से बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई है।
विज्ञापन


बारिश का पानी से प्रभावित क्षेत्रों में बोधगया सीओ महेश कुमार जायजा लेने पहुंचे थे। इस संबंध में सीओ महेश कुमार ने बताया कि आबादी वाले क्षेत्रों से घुसे पानी को निकालने के लिए बहाव से टूटे हुए सड़क मार्ग को काटा गया है। ताकि पानी तेजी निकल सके। उन्होंने कहा कि रात में अगर ज्यादा बारिश से पानी का तेज बहाव आता है तो जान माल का नुकसान होगा। एहतियात के तौर पर सावधानी बरती जा रही है। पूर्व में तत्कालीन डीएम द्वारा बनाए गए बांध को आगे करने का आश्वासन दिया गया था। शीघ्र ही राहत के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी। घरों में रखा सामान और फसल की क्षति का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन

गयाजी में भारी बारिश से कोठवारा-बैरिया पुल क्षतिग्रस्त, तीन साल में ही धंसा, आवागमन ठप
विज्ञापन
विज्ञापन


कई जानवर बह गए पानी में 
इस संबंध में गांव के लोगों ने बताया कि पानी का तेज बहाव के कारण कई जानवर पानी में बह गए। पानी का सैलाब देखकर हम लोग घर छोड़कर निकल गए। किसी तरह सुरक्षित जगहा पर पहुंचे। नदी का जलस्तर से पूरा घर पानी में डूबा है। घरों में रखा हुआ राशन का सारा सामान बर्बाद हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed