{"_id":"5a12dea14f1c1bee688bcb0b","slug":"bihar-five-people-dead-in-gopalganj-as-high-tension-wire-falls-on-tractor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत, तीन गंभीर रूप से झुलसे
टीम डिजिटल, अमर उजाला
Updated Mon, 20 Nov 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
हाईटेंशन तार ट्रैक्टर को छू गया और करंट दौड़ गई
गोपालगंज में हाइटेंशन तार की चपेट में आने से पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बिजली की तार से झुलस गए गंभीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
दुर्घटना बिहार के गोपालगंज के भोरे थानाक्षेत्र के कल्याणपुर गांव में हुई है। खबरों के मुताबिक भोरे में किसी समारोह में शामिल होने के लिए लाइट ट्रैक्टर पर ऑर्केस्ट्रा का मंच तैयार किया गया था। मंच ऊंचा होने के कारण झुके हुए हाइटेंशन तार की चपेट में आने से पूरे ट्रैक्टर में बिजली की करंट दौड़ गई। इस दुर्घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खबरों के मुताबिक उस ट्रैक्टर में करीब 18 लोग सवार थे।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मृतकों में दो की शिनाख्त की जा चुकी है। पुलिस देर शाम तक घटना की प्राथमिकी दर्ज नहीं कर पाई। मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
#Bihar 5 people dead, 3 people critical after coming in contact with high tension wire in Gopalganj
— ANI (@ANI) November 20, 2017विज्ञापन