{"_id":"649895d8b8f72f800d0446cb","slug":"bihar-five-girls-of-the-same-family-who-went-to-bathe-in-madhubani-drowned-in-a-puddle-three-died-2023-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : बिहार में स्नान करने गई एक ही परिवार की पांच बच्चियां डूबी, तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : बिहार में स्नान करने गई एक ही परिवार की पांच बच्चियां डूबी, तीन की मौत
Mon, 26 Jun 2023 01:00 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Mon, 26 Jun 2023 01:00 AM IST
सार
बिहार में स्नान करने के दौरान एक ही परिवार की पांच बच्चियां तालाब में डूब गई जिसमें तीन की डूबने से मौत हो गई। तीनों लड़कियां एक ही परिवार के हैं। जिन दो लड़कियों को पानी से बाहर निकाला गया है, उनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बिहार में स्नान करने के दौरान एक ही परिवार की पांच बच्चियां तालाब में डूब गई जिसमें तीन की डूबने से मौत हो गई। तीनों लड़कियां एक ही परिवार के हैं। जिन दो लड़कियों को पानी से बाहर निकाला गया है, उनका गंभीर हालत में इलाज चल रहा है। घटना मधुबनी जिला के पंडोल थाना क्षेत्र के खजूरी पंचायत अंतर्गत भीट्टी सलेमपुर गांव की है। मृतक की पहचान रहिका खरुआ गांव निवासी फैयाज अहमद की पुत्री सावरीन परवीन (12) और गुल फसा परवीन (10) जबकि तीसरी की पहचान सलेमपुर गांव निवासी मो जिलानी की पुत्री रिफत परवीन (6) के रूप में की गई है।
विज्ञापन
मां के साथ ननिहाल आई थी घुमने
घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि सावरीन परवीन और गुल फसा परवीन अपनी मां के साथ पंडोल थाना क्षेत्र के भीठी सलमपूर अपने ननिहाल आई हुई थी। उनके पिता दिल्ली में काम करते हैं। सभी लोग अब वापस दिल्ली जाने वाले थे लेकिन इससे पहले तीनों ननिहाल घुमने आए थे। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हाहाकार मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे और उन बच्चियों को बचाने में जुट गए। कुछ ही देर में ग्रामीण गोताखोरों की मदद से उन बच्चियों को तालाब से बाहर निकाला गया और आननफानन में सभी को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टर ने सावरीन परवीन, गुल फसा परवीन और खुशी परवीन को मृत घोषित कर दिया। अन्य दो बच्चियों का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पोस्टमार्टम कराने से किया मना
परिजनों ने शव को पोस्टमार्टम कराने से साफ तौर पर मना कर दिया। उनका कहना है कि हम बच्चियों का पोस्टमार्टम नहीं कराएँगे। इस बात को लेकर पुलिस ने परिजनों को काफी समझाया लेकिन वेलोग पोस्टमार्टम नहीं कराने की बात पर अड़े रहे।
विज्ञापन