फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar : Firing for not giving litti with chicken in a marriage Gopalganj several injured one killed

बिहार: शादी में चिकन के साथ लिट्टी नहीं मिली तो चलीं गोलियां, एक की मौत, तीन गंभीर

Sun, 09 May 2021 02:29 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोपालगंज Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Sun, 09 May 2021 02:29 PM IST
सार

संकट के इस दौर में बिहार में चिकन के साथ लिट्टी नहीं परोसे जाने पर गोलियां चल गईं, जिसमें एक की जान चली गई और तीन की हालत गंभीर है।

विज्ञापन
Bihar :  Firing for not giving litti with chicken in a marriage Gopalganj  several injured one killed
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दुनिया जब कोरोना वायरस के तबाही से जूझ रही है। न जाने कितनों के चिराग के बुझ गए तो न जाने कितनों के घर खाने के लाले पड़ गए। वहीं संकट के इस दौर में बिहार में चिकन के साथ लिट्टी नहीं परोसे जाने पर गोलियां चल गईं, जिसमें एक की जान चली गई और तीन की हालत गंभीर है।

विज्ञापन


बिहार के गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र के नरकटिया गांव में बारात में चिकन के साथ लिट्टी नहीं देने पर हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान राजेंद्र सिंह के तौर पर हुई है, जबकि गोलीबारी में जख्मी राहुल कुमार सिंह, रिशु कुमार सिंह और रोहित कुमार सिंह को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर इलाज के लिए उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिवार के सदस्य तीनों जख्मी लोगों को इलाज के लिए गोपालगंज अस्पताल से गोरखपुर के लिए लेकर रवाना हो गए। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन



जानकारी के मुताबिक, राजेंद्र सिंह के पड़ोस में एक बारात आई हुई थी। बारात में चिकन के साथ लिट्टी नहीं देने को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि गोलीबारी शुरू हो गई। गोलीबारी में राजेंद्र सिंह समेत चार लोगों को गोली लग गई। आनन फानन चारों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने राजेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। 

घायलों के परिजनों ने किया हंगामा

चिकित्सकों ने घायलों का एक्सरे कराने के लिए कहा, तो पता चला कि एक्स-रे कक्ष बंद था। इसके बाद परिवार के सदस्य व अन्य लोगों ने एक्सरे बंद होने को लेकर नाराजगी जताते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। वहीं सूचना मिलने के बाद नगर थाना की पुलिस सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में पहुंची और गुस्साए लोगों को शांत कराने की कोशिश की, लेकिन परिवार के सदस्यों का कहना था कि सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में न तो इलाज की व्यवस्था है और ना ही एक्सरे कि इसको लेकर परिवार के सदस्य व अन्य लोग हंगामा कर रहे थे। इसके बाद उन्हें समझा बुझाकर बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर ट्रांसफर कर दिया।

उचकागांव थानाध्यक्ष अब्दुल मजीद ने बताया कि गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मामले की छानबीन करने में जुट गई है। गोलीबारी में शामिल लोगों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। बारात में चिकन के साथ लिट्टी नहीं देने को लेकर हुई गोलीबारी के बाद अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था। घटना के बाद से गांव में भगदड़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed