{"_id":"6463405604dc01d6cd051e24","slug":"bihar-fire-broke-out-in-a-moving-school-van-in-samastipur-the-driver-saved-the-lives-of-the-children-2023-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar : समस्तीपुर में चलती स्कूल वैन में लगी आग, चालक की सुझबुझ से बची बच्चों की जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar : समस्तीपुर में चलती स्कूल वैन में लगी आग, चालक की सुझबुझ से बची बच्चों की जान
Tue, 16 May 2023 02:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 16 May 2023 02:05 PM IST
सार
समस्तीपुर में उस समय एक बड़ा हादसा होते होते टल गया जब एक चलती स्कूल वैन अचानक बर्निंग वैन बन गई। वाहन में आग लगते ही चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में सवार बच्चों को सकुशल बाहर निकाल लिया। घटना मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के सारी गांव के पास की है।
विज्ञापन
जलकर राख हुई स्कूल वैन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इन दिनों लगातार चलती कार या बाइक में अचानक आग लगने की घटना आम सी हो गई है। ऐसे में समस्तीपुर में उस समय एक बड़ा हादसा होते होते टल गया जब एक चलती स्कूल वैन में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते वाहन से आग की तेज लपटें निकलने लगी। लेकिन चालक ने तत्परता दिखाते हुए वाहन में सवार सभी बच्चों को सकुशल सुरक्षित बाहर निकाल दिया। इस वजह से किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना मथुरापुर ओपी थाना क्षेत्र के सारी गांव के पास की है।
विज्ञापन
अचानक लगी आग
स्थानीय लोगों के अनुसार ओसियस स्कूल में छुट्टी होने के बाद स्कूली वाहन का चालक गाड़ी में 8- 10 बच्चों को उन्हें उनके घरों तक पहुंचाने के लिए निकला । इसी दौरान काली मंदिर के पास अचानक चलते स्कूली वैन में आग लग गई। आग लगते ही चालक ने सबसे पहले गाड़ी रोकी और सूझबूझ का परिचय देते हुए तत्काल सभी बच्चों को गाड़ी से बाहर निकाला जिससे सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। हालांकि इस घटना में वाहन पूरी तरह से जलकर क्षतिग्रस्त हो गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने तुरंत घटना की सुचना अग्निशमन की टीम को दी। सूचना मिलते ही वारिसनगर से अग्निशमन की टीम घटनास्थल पर पहुंची और धू धू जलते वाहन को बुझाया। लेकिन तब तक वाहन पूरी तरह से जल गई थी।
विज्ञापन
चालक की सुझबुझ से बची बच्चों की जान
इस घटना में कोई बच्चा हताहत नहीं हुआ। लोगों का कहना है कि अगर चालक ने जल्दबाजी में अपने सुझबुझ का परिचय नहीं दिया होता तो आज एक बड़ी घटना हो सकती थी। बाद में सभी बच्चों को दूसरे वाहन से उनके घरों तक पहुंचाया गया। हालांकि स्कूल वैन में आग लगने की सूचना पर उच्च विद्यालय के अभिभावकों के बीच अफरा-तफरी मच गई। कई लोग आनन-फानन में घटनास्थल पर भी पहुंच गये थे। चलती गाडी में आग कैसे लगी यह जांच का विषय है।