फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Fir against four ex topper of intermediate

बिहारः इंटरमीडिएट के चार 'टॉपरों' के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 07 Jun 2016 11:23 AM IST
मनीष शांडिल्य/पटना से, बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम के लिए
मनीष शांडिल्य/पटना से, बीबीसी हिन्दी डॉट कॉम के लिए Updated Tue, 07 Jun 2016 11:23 AM IST
विज्ञापन
Bihar: Fir against four ex topper of intermediate
- फोटो : bbc

बिहार शिक्षा विभाग के माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजीव प्रसाद सिंह ने सोमवार रात इंटरमीडिएट परीक्षा के दो पूर्व टॉपर्स समेत चार छात्रों के खिलाफ पटना के कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई।

विज्ञापन


उन्होंने जिन छात्रों पर मुक़दमा दर्ज कराया है, उनके नाम शालिनी राय, सौरभ श्रेष्ठ, राहुल कुमार और रूबी कुमार हैं। एफआईआर में परीक्षा और मूल्यांकन केंद्र की सहायता से मनमाने तरीके से रिजल्ट हासिल करने का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


इसके अलावा वैशाली के विशुन देव राय कॉलेज पर संस्थागत रूप से आपराधिक गतिविधियों में शामिल होने की बात कही गई है। सौरभ, राहुल और रूबी ने विशुन देव राय कॉलेज से परीक्षा दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विशुन देव कालेज के प्रबंधन पर भी एफआईआर दर्ज

Bihar: Fir against four ex topper of intermediate

शिक्षा विभाग ने विशुन देव राय कॉलेज के प्रबंधन, इस कॉलेज के परीक्षा और मूल्यांकन केंद्र के अधीक्षक समेत कई अन्य अज्ञात लागों पर भी एफ़आईआर दर्ज कराई है। 10 मई को जारी इंटरमीडिएट साइंस रिजल्ट में सौरभ श्रेष्ठ टॉपर रहे थे। राहुल कुमार को इंटरमीडिएट साइंस में तीसरा स्थान मिला था।

लेकिन विवाद सामने आने के बाद तीन जून को हुई जांच परीक्षा में इन टॉपर को फेल घोषित कर उनके रिज़ल्ट को रद्द कर दिया गया। वहीं तीन जून की जांच परीक्षा में शामिल नहीं होने वाली इंटरमीडिएट आर्ट्स टॉपर रूबी कुमारी को एक और मौका देते हुए 11 जून को दोबारा जांच के लिए बुलाया गया है।

सोमवार दोपहर ही बिहार के मुख्यमंत्री ने 'टापर्स घोटाले' की जांच से संबंधित बिहार विद्यालय परीक्षा समिति और शिक्षा विभाग की समितियों को भंग करते हुए इसकी जांच का ज़िम्मा बिहार पुलिस को सौंपा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed