{"_id":"643dffe9fd65004fc8044435","slug":"bihar-fierce-fire-in-refined-oil-godown-in-patna-2023-04-18","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Fire in Patna : सिटी के मंगल तलाब के पास भीषण आग, बुझाने में लगाई गईं लिफ्टर गाड़ियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fire in Patna : सिटी के मंगल तलाब के पास भीषण आग, बुझाने में लगाई गईं लिफ्टर गाड़ियां
Tue, 18 Apr 2023 07:56 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 18 Apr 2023 07:56 AM IST
सार
पटना सिटी के मंगल तालाबा के पास भीषण आग लगी है। आग की लपटें और धुएं का गुबार देख आसपास के लोग अपने घरों से बाहर निकल गए। 12 दमकल की गाड़ियों को आग पर काबू पाने में लगा दिया गया। लोगों में दहशत है कि उनका घर भी इस आग की चपेट में न आ जाए।
विज्ञापन
रिफाइंड ऑयल के गोदाम में लगी भीषण आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पटना में अचानक तेल के गोदाम में आग लग गई। आग लगते ही वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। स्थानीय लोगों ने आग की सूचना अग्निशमन को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन की कई गाडियां घटनास्थल पर पहुंची। फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी है। घटना पटना सिटी के मंगल तालाब के पास की है जहां रिफाइंड ऑयल के गोदाम में आग लगी है।
विज्ञापन
टहलने वाले लोगों ने किया शोरगुल
स्थानीय लोगों का कहना है कि अहले सुबह जब लोग टहलने के लिए घर से निकले तो उनकी नजर उठाते हुए तेज धुओं पर पड़ी। लोगों को समझते देर नहीं लगी। आसपास के लोगों के द्वारा शोरगुल करने पर लोग आग बुझाने के लिए दौड़े। लोगों ने आग लगने की सूचना चौक थाने को दी। सूचना मिलते ही चौक थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने के लिए घटना की सूचना अग्निशमन दस्ते को दी। सूचना मिलते ही एक के बाद एक कर के लगभग दर्जन भर अग्निशमन की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
आधे दर्जन अग्निशमन गाड़ियों का पानी खत्म फिर भी आग पर काबू नहीं
आग की लपट इतनी तेज है कि आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। आलम यह है कि लगभग आधे दर्जन अग्निशमन की गाड़ियों के पानी खत्म हो चुके हैं बावजूद इसके आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है। इस बीच अग्निशमन की अन्य कई गाड़ियों को भी घटनास्थल पर पहुंचने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
कारण स्पष्ट नहीं
आग कैसे लगी फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जबतक आग पूरी तरह से बुझ नहीं जाती है तब तक यह समझ पाना बहुत मुश्किल है कि आग कैसे लगी है। फिलहाल घटनास्थल पर अफरातफरी का माहौल बना हुआ है।
आग बुझाने पहुंची लिफ्टर गाड़ियां
- फोटो : अमर उजाला
मौके पर पहुंची अग्निशमन की लिफ्टर गाड़ी
आग इतनी भयावह है कि कई दमकल की गाड़ियाँ भी आज कम पड़ रही हैं। कई गाड़ियों के पानी खत्म हो गये जिन्हें पानी लेने के लिए वापस लौटना पड़ा है। यह गाडियां आग को बुझाने के लिए बेबस साबित हो रही हैं ऐसे में घटनास्थल पर अग्निशमन की लिफ्टर गाड़ी पहुंची है जो लगातार आग बुझाने की कोशिश कर रही है।

आसपास के घरों को कराया जा रहा है खाली
- फोटो : अमर उजाला
आसपास के घरों को कराया जा रहा है खाली
दर्जन भर अग्निशमन की गाड़ियों के द्वारा काफी मशक्कत करने के बाद भी आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है। आग इतनी प्रचण्ड है कि लोगों को यह डर है कि यह आग कहीं आसपास के घरों को भी अपनी चपेट में न ले ले। इसलिए आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है। साथ ही लोग आसपास के घरों पर भी पानी डाल रहे हैं ताकि आग उन घरों को भी अपने आगोश में न ले ले।