फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Fierce fire in JDU MLA Gopal Mandal's restaurant, firing took place here, Nitish Kumar, Bhagalpur news

Bihar : JDU विधायक गोपाल मंडल के रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग, यहीं पर गोलीबारी भी हुई थी

Wed, 19 Apr 2023 10:05 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भागलपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 19 Apr 2023 10:05 AM IST
सार

भागलपुर में गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी है। आग की लपटें इतनी तेज है कि आसपास के कुछ घरों को भी जद में लिया। 

विज्ञापन
Bihar: Fierce fire in JDU MLA Gopal Mandal's restaurant, firing took place here, Nitish Kumar, Bhagalpur news
जदयू विधायक के रेस्टोरेंट में लगी आग। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भागलपुर में गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के रेस्टोरेंट में भीषण आग लगी है। आग की लपटें इतनी तेज है कि आसपास के कुछ घरों को भी जद में लिया। बुधवार सुबह गोपाल मंडल के रेस्टोरेंट में लगी आग से इलाके में हड़कंप मच गया। रेस्टोरेंट के स्टाफ और स्थानीय लोगों आग पर काबू पाने की कोशिश करने लगे। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की 3 गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुटी है। हालांकि, रेस्टोरेंट में रखे सारे सामान जलकर राख हो चुके हैं। यह रेस्टोरेंट भागलपुर के जीरोमाइल स्थित एलआईसी ऑफिस के बगल में है।

विज्ञापन


बता दें कि यह वही रेस्टोरेंट जिसमें गोलीबारी हुई थी। यह रेस्टोरेंट गोपाल मंडल का बेटा आशीष मंडल चलाता है। उस समय बताया गया था कि विधायक गोपाल मंडल के रेस्टोरेंट बिग डैडी के समीप जमीन विवाद को लेकर कई लोगों ने हाउसिंग बोर्ड निवासी लालबहादुर उनके बेटे वीरबहादुर पत्नी माधुरी और वीर के दोस्त रवि उर्फ शरद के साथ मारपीट की और रवि पर गोली चला दी थी। यह मामला काफी चर्चित रहा था। इस मामले में आशीष की गिरफ्तारी भी हुई थी। 
विज्ञापन


अगलगी में पूरा रेस्टोरेंट जलकर स्वाहा, लाखों का नुकसान
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आगजनी से पूर्व काफी धुआं उठने लगा। आसपास के घर वालों को गर्मी का अहसास हुआ तभी बाहर निकलने पर देखा तो दंग रह गए। आग की लपटें तेज हो रही थी। इधर घटना की जानकारी मिलते ही विधायक के समर्थक मौके पर पहुंचे तबतक दमकल विभाग को जानकारी दे गई थी। सूचना पाते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि रेस्टोरेंट लगभग जल चुका है जिससे लाखों की सम्पत्ति के नुकसान की बात सामने आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगलगी में पूरा रेस्टोरेंट जलकर राख हो गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed