{"_id":"5dd78e318ebc3e54ee79888a","slug":"bihar-explosion-threat-at-hajipur-junction-and-sonpur-fair-police-on-alert","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: हाजीपुर जंक्शन और सोनपुर मेला को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: हाजीपुर जंक्शन और सोनपुर मेला को बम से उड़ाने की धमकी, अलर्ट पर पुलिस
Fri, 22 Nov 2019 12:58 PM IST
Priyesh Mishra
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Priyesh Mishra
Updated Fri, 22 Nov 2019 12:58 PM IST
विज्ञापन
विस्फोट से उड़ाने की धमकी
- फोटो : Social Media
बिहार में हाजीपुर जंक्शन और सोनपुर मेला को तीन दिन के भीतर विस्फोट से उड़ाने की धमकी दी गई है। जिसके बाद हरकत में आई बिहार पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया है। बताया जा रहा है कि धमकी वाले पोस्टर पटना में लगे हुए थे।
विज्ञापन
पोस्टर में लिखा गया था कि शब्बीर को रिहा करो नहीं तो हाजीपुर स्टेशन और सोनपुर मेला को तीन दिनों के भीतर बम से उड़ा देंगे। इसके अलावा उसमें 'जिहाद' और 'पाकिस्तान जिंदाबाद' जैसे नारे भी लिखे हुए थे।
विज्ञापन
सोशल मीडिया मे पोस्टर वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हाजीपुर जंक्शन की सघन जांच की। इस दौरान आरएएफ की टीम भी साथ थी। वहीं सोनपुर मेले में सुरक्षा को और बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
कौन है शब्बीर जिसकी रिहाई को लगे पोस्टर
शब्बीर बिहार में मदरसा संचालक है। उसपर आरोप है कि वह आंतकी स्लीपर सेल को चलाता है। शब्बीर बीते नौ सितंबर को अपने बेटे खालिद को लेकर लापता हो गया था। शब्बीर को पुलिस ने मुंबई से गिरफ्तार किया था।