फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Enthused by the victory in the by-election, Nitish targeted Lalu Yadav, said - the public has crushed the ego

बिहार: उपचुनाव में जीत से उत्साहित नीतीश का लालू यादव पर निशाना, बोले- जनता ने अहंकार को चूर किया

Wed, 03 Nov 2021 06:20 PM IST
सुरेंद्र जोशी पीटीआई, पटना
पीटीआई, पटना Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Wed, 03 Nov 2021 06:20 PM IST
सार

नीतीश कुमार ने कहा, ' मैंने हमेशा कहा है कि जनता की इच्छा सर्वोपरि है, उसने हमारे प्रति फिर विश्वास जताया है। जनता का जब तक विश्वास बना रहेगा, हम उसकी सेवा करते रहेंगे।'

विज्ञापन
Bihar: Enthused by the victory in the by-election, Nitish targeted Lalu Yadav, said - the public has crushed the ego
नीतीश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार की दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में जीत से उत्साहित मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राजद संस्थापक व उनके कट्टर प्रतिद्वंद्वी लालू प्रसाद यादव पर निशाना साधा है। नीतीश कुमार ने कहा कि जनता ने राजद को ठुकरा दिया है। उनके अहंकार व अशालीन व्यवहार को जनता ने चूर कर दिया है। 

विज्ञापन


पटना में जदयू के प्रदेश मुख्यालय में बुधवार को पत्रकारों से चर्चा में नीतीश कुमार ने यह बात कही। वे यहां उपचुनाव में विजयी प्रत्याशी गणेश भारती व राजीव कुमार सिंह के सम्मान में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने आए थे। भारती कुशेश्वर अस्थान से और सिंह तारापुर सीट से जीते हैं। इन्होंने जदयू की दोनों सीटें बरकरार रखी हैं। 
विज्ञापन


नीतीश कुमार ने कहा, 'उपचुनाव दुखद अवसर था, लेकिन यह हमारे दो विधायकों के निधन के कारण आवश्यक हो गया था। मैंने हमेशा कहा है कि जनता की इच्छा सर्वोपरि है, उसने हमारे प्रति फिर विश्वास जताया है। जनता का जब तक विश्वास बना रहेगा, हम उसकी सेवा करते रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बिहार के सीएम नीतीश कुमार के लिए उपचुनाव में जीत बड़ी राहत है, उनकी पार्टी पिछले साल हुए राज्य विधानसभा चुनाव में हार गई थी, लेकिन भाजपा समेत अन्य सहयोगी दलों के पूर्ण समर्थन के कारण वह फिर सीएम बन गए। नीतीश कुमार ने कहा कि उपचुनाव में प्रत्याशी जदयू के थे, लेकिन समूचे राजग ने पूरी एकजुटता से उनका समर्थन किया। 

नीतीश कुमार से लालू यादव की विफलता को लेकर सवाल किया गया था। लालू यादव ने वृद्धावस्था व बीमारी के बावजूद चुनाव प्रचार में हिस्सा लिया था और दावा किया था कि राजद जीतेगा और इसके बाद एनडीए में दलबदल के लिए भगदड़ मच जाएगी। 


सीएम नीतीश कुमार ने कहा, 'उनके लालू यादव के बारे में क्या कह सकता हूं? उन्होंने चुनाव के दौरान किस तरह की भाषा इस्तेमाल की? वहां अंतर है। हम जनता को सर्वोच्च मानते हैं, जबकि वह और उनका परिवार खुद को दूसरों के ऊपर मानते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed